{"_id":"666d958a8185619d00041387","slug":"jhanduta-mla-visited-the-site-identified-for-mandwa-bridge-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-118899-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता विधायक ने किया मांडवा पुल के लिए चिन्हित स्थल का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता विधायक ने किया मांडवा पुल के लिए चिन्हित स्थल का दौरा
विज्ञापन
-बोले, उन्होंने विधायक प्राथमिकता में भी डाला है पुल,जल्द होगा बजट का प्रावधान
- लोगों का आभार जताने के लिए ‘धन्यवाद भारत’ हस्ताक्षर अभियान का भी किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में बागछाल समेत कई पुलों का निर्माण करवा चुके विधायक जीतराम कटवाल का फोकस अब मांडवां पुल पर है। इस पुल को उन्होंने विधायक प्राथमिकता में भी डाला है। शनिवार को उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ पुल के निर्माण के लिए चिन्हित स्थल का दौरा किया। कहा कि केंद्र सरकार से बजट का प्रावधान करवाकर इस पुल का काम जल्द शुरू करवाया जाएगा।
इससे पहले उन्होंने केंद्र में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार तथा हिमाचल में लोकसभा की चारों सीटों पर भाजपा की जीत की हैट्रिक बनाने में जनता के सहयोग पर लोगों का आभार जताने के लिए ‘धन्यवाद भारत’ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ भी किया। मांडवां पुल के निर्माण के लिए चिन्हित स्थल का मुआयना करने पहुंचे जीतराम कटवाल ने कहा कि पुराने पुल के दोनों ओर बारिश के दौरान बड़े पैमाने पर भूस्खलन होता है। इससे मांडवां पुल पर वाहनों की आवाजाही कई दिनों तक बाधित रहती है। जान-माल के नुकसान का खतरा भी हमेशा बना रहता है। कई हादसे हो भी चुके हैं। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की जनता कई दशकों से इस समस्या से जूझ रही है। इस समस्या को स्थायी रूप से हल करवाने के लिए उन्होंने नए पुल को विधायक प्राथमिकता में डाला है। राजनीतिक द्वेष भावना से काम करने वाली कांग्रेस सरकार से इस पुल के लिए बजट मिलने की उम्मीद बेहद कम है। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में मोदी सरकार का अहम योगदान रहा है। लिहाजा इस पुल के लिए भी केंद्र सरकार से बजट का प्रावधान करवाकर इसका काम जल्द शुरू करवाया जाएगा।
बाद में जीतराम कटवाल ने बीती रात रमेशचंद की दुकान में आग लगने से हुए नुकसान का जायजा भी लिया। उन्होंने पीड़ित दुकानदार को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया। वहीं, लोकसभा चुनाव में हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को शानदार बढ़त दिलाने के लिए धन्यवाद कार्यक्रम के तहत उन्होंने बलघाड़ पंचायत में कृष्णचंद, मनोरमा व जगदीश शर्मा, मलांगण पंचायत में पवन व कर्म सिंह तथा भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कैप्टन राकेश मेहता समेत अन्य कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनका आभार जताने के साथ उनका कुशलक्षेम भी जाना। इस मौके पर जरनैल चंदेल व बाबूराम समेत कई लोग उनके साथ रहे।