फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jhanduta MLA listened to people's problems in Bargaon

झंडूता विधायक ने बडग़ांव में सुनी लोगों की समस्याएं

Fri, 14 Aug 2020 12:12 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jhanduta MLA listened to people's problems in Bargaon
बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता विधायक जीतराम कटवाल ने वीरवार को बड़गांव में पहुंचकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से संचालित मूलभूत सुविधाओं एवं योजनाओं को जनता तक हरहाल में सुनिश्चित कराने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि झंडूता क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपये विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय किए जा रहे हैं। क्षेत्र झंडूता पुरानी सड़कों के अपग्रेडेशन तथा नई सड़कों को प्राथमिकता आधार पर राशि स्वीकृत करवा कर लोगों का अच्छी सड़क सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन

बताया कि बरठीं से री रडोह सड़क पर री रडोह में 7 करोड़ रुपये डबल लेन पुल के लिए स्वीकृत करवाए। इस पुल का निर्माण कार्य 2 वर्षों के भीतर पूर्व कर कर लोगों को समर्पित किया जाएगा। कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर शीघ्र ही पुल का शिलान्यास करेंगे। पुल के निर्माण हो जाने से बरठीं से झंडूता वाया री रडोह 6 किलोमीटर रह जाएगी, जोकि बरठीं से झंडूता वाया सुन्हाणी 12 किलोमीटर है। इससे लोगों की समय के साथ धन की बचत होगी। घुमारवीं, बरठीं, शाहतलाई रोड की एमडी आर के तहत अपग्रेडेशन की स्वीकृति दिलाई । ताकि लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि झंडूता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर में नल से माध्यम से पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए चार करोड़ 71 लाख रुपये से उठाऊ पेयजल योजना बरठीं-सरगल,भाबा-कोटला का संवर्धन के लिए स्वीकृत करवाए है।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यकारणी सदस्य राकेश गौतम, मीडिया प्रभारी कश्मीर मन्हास, पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष मंगल ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष अमृत लाल, बीडीसी सदस्य चरेंजी लाल, अजय ठाकुर, पंचायत उपप्रधान रमेश चंद, एसडीओ विद्युत रणजीत सिंह, एसडीओ लोक निर्माण विभाग सुरजीत, प्रिंस, संजय चंदेल, बासुदेव, शमशेर सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed