फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jhanduta Congress raised slogans against the drinking water problem

झंडूता कांग्रेस ने पेयजल समस्या के विरोध में की नारेबाजी

Mon, 06 Sep 2021 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Jhanduta Congress raised slogans against the drinking water problem
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता झंडुता कार्यालय के बाहर धरना देते हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेट - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। पेयजल किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ हुंकार भरी। प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक कुमार के नेतृत्व में एकजुट हुए कार्यकर्ता जल शक्ति विभाग के झंडूता कार्यालय पहुंचे और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर पेयजल किल्लत पर रोष जताया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता झंडूता को ज्ञापन सौंप कर समस्या का समाधान करने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

विवेक कुमार ने बताया कि सलवाड पंचायत और जेजवी पंचायत समेत क्षेत्र के अन्य कई इलाकों में बरसात के दिनों में भी पेयजल की समस्या बनी है। ग्रामीणों को पीने के पानी लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। मवेशी भी पीने के पानी से महरूम हो रहे हैं। सप्ताह में केवल एक या 2 दिन ही पानी की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों में पानी भरपूर है लेकिन, विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की गैर जिम्मेदार कार्यशैली से समस्या बनी है। मांग की है कि लोगों को पानी समय पर सुचारु रूप से उपलब्ध कराया जाए। पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कनिष्ठ अभियंता या अन्य कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि 2 दिन के भीतर यह व्यवस्था नहीं की गई तो बड़ा कांग्रेस जल शक्ति विभाग और स्थानीय विधायक के विरुद्ध आंदोलन छेड़ेगी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जनता के अध्यक्ष सतीश चंदेल, पूर्व जिला कांग्रेस सचिव कुलदीप चंदेल, महासचिव जिला युवा कांग्रेस सुरेश नेगी, अध्यक्ष झंडूता युवा कांग्रेस कपिल गौतम, उपाध्यक्ष कार्तिक चंदेल, महासचिव शिवम शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, राम सिंह धीमान, गजेंद्र चंदेल, ओमकार चौधरी, नरेश धीमान, सुशील गौतम, जावेद खान, राजकुमार, सोम नाथ, श्याम, राजेश ठाकुर, करण शर्मा, दीपक गुर्जर, संदीप चंदेल, सोनू भाटिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed