फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jaika distributed 1200 galgal saplings to farmers

Bilaspur News: जायका ने किसानों को वितरित किए गलगल के 1200 पौधे

Fri, 09 Aug 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Jaika distributed 1200 galgal saplings to farmers
- जायका ने गलगल पौधरोपण के प्रति किसानों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. देवेंद्र सांख्यान ने बताया कि प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के दूसरे चरण में किसानों को आर्थिक सुदृढ़ करने का काम किया जा रहा है। प्रदेश सरकार किसानों को खेती-बाड़ी से ही आर्थिक स्वावलंबन की ओर मोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि किसानों की आर्थिकी सुद्धढ़ करने लिए प्रशिक्षण शिविरों, उत्तम किस्म के पौधों और तकनीकी ज्ञान से विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के अधिकारी लगातार लाभार्थी किसानों को प्रशिक्षण व आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। खंड परियोजना बिलासपुर ने जिले की जलवायु व पर्यावरण के अनुकूल और किसानों की मांग के अनुसार लगभग 1200 गलगल के पौधों का आवंटन भपराल, सुसनाल व बैहरन झरेडी में किया। परियोजना के अधिकारियों डॉ. अमित शर्मा, कृषि विशेषज्ञ व डॉ. कौशिक ठाकुर, कृषि प्रसार अधिकारी ने पौधों को लगाने सहित सभी सिफारिशें के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed