फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jahu-Chandigarh route was completed by the corporation via Bam Salaon.

Bilaspur News: जाहू-चंडीगढ़ रूट को निगम ने किया वाया बम्म सलाओं

Mon, 10 Jun 2024 02:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Jahu-Chandigarh route was completed by the corporation via Bam Salaon.
-लोगों ने परिवहन निगम का जताया आभार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। परिवहन निगम द्वारा जाहू से चंडीगढ़ के लिए वाया बम्म सलाओं बस सेवा को शुरू करने पर लोगों ने परिवहन निगम का आभार जताया है। बस बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
कोरोना काल से पहले बम्म सलाओंं से होकर चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई थी, लेकिन कोरोना के बाद किन्हीं कारणों से निगम द्वारा इस बस को बंद कर दिया गया था। इस कारण से लोगों को चंडीगढ़ विशेषकर पीजीआई में इलाज करवाने जाने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। एक बार फिर से चंडीगढ़ के लिए इस क्षेत्र से होकर शुरू की गई इस बस सेवा से लोगों में खुशी का माहौल है। बताते चलें कि परिवहन विभाग के बिलासपुर डिपो द्वारा जाहू से चंडीगढ़ वाया बम्म,सलाओं, बाडां दा घाट तथा भराड़ी से होते हुए वाया फोरलेन शुरू की यह बस सुबह जाहु से सुबह 7:25 पर चलेगी। इसके बाद दोपहर 11:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। दोपहर 2:50 पर दोबारा यह चंडीगढ़ से वाया फोरलेन होती हुई वापस शाम को 7:15 पर जाहू पहुंचती है। इस बस के चलने से क्षेत्र के लोग सुबह चंडीगढ़ पहुंचकर शाम को इसी बस से दोबारा वापस घर आ सकते हैं। लोगों का कहना है कि काफी समय से लोग परिवहन से इस बस को दोबारा शुरू करने की मांग करते आ रहे थे। अब विभाग द्वारा दोबारा से इस वर्ष को शुरू किए जाने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बस बंद होने की वजह से लोगों को टैक्सी करके घुमारवीं पहुंचना पड़ता था। इसके बाद उन्हें वहां से चंडीगढ़ के लिए बस मिलती थी। अब लोगों को इस बस के चलने से इन सभी कठिनाइयों से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कोट

निगम द्वारा जाहू से चंडीगढ़ वाया फोरलेन इस बस को दोबारा शुरू किया गया है। हालांकि पिछला रूट भी बंद नहीं किया गया था। सवारी न होने के कारण इस रूट को बदल दिया गया था। उम्मीद है कि लोगों को इस सुविधा का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म दत्त शर्मा, अड्डा प्रभारी, घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed