फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jagriti speech in parliament

संसद भवन में भाषण देगी घुमारवीं कॉलेज की जागृति

Fri, 28 Oct 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jagriti speech in parliament
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा जागृति धीमान दिल्ली में संसद भवन में सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस पर भाषण देकर श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। जागृति प्रदेश से एकमात्र छात्रा है जो इस अवसर पर अपने विचार रखेगी।
विज्ञापन

लोकसभा सचिवालय शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, केंद्रीय शिक्षा एवं साक्षरता मंत्रालय और युवा एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में देशभर के युवाओं ने भाग लिया। हिमाचल, गुजरात, उत्तराखंड, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, बिहार और आंध्र प्रदेश के 25 युवा वक्ताओं ने इसमें हिस्सा लिया। जिसमें से सात युवाओं का चयन किया गया है। यह युवा भारत के पहले गृहमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती के मौके पर संसद भवन में भाषण देंगे। इस दौरान जागृति चेंबर्स ऑफ पार्लियामेंट हाउस, पार्लियामेंट म्यूजियम, प्रधानमंत्री संग्रहालय और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का शैक्षणिक भ्रमण करेगी। प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण, प्रो. सुरेश शर्मा और प्रो. किरण सहित सभी प्राध्यापकों ने छात्रा के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जागृति का चयन महाविद्यालय के लिए बहुत ही गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed