फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   It is important to have a balanced diet to prevent diseases: Dr. Praveen

बीमारियों से बचाव के लिए संतुलित आहार लेना जरूरी : डॉ. प्रवीण

Mon, 24 Jul 2023 05:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
It is important to have a balanced diet to prevent diseases: Dr. Praveen
-शरीर को पूरी तरह स्वस्थ रखने के लिए तमाम पोषक तत्वों की जरूरत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉक्टर प्रवीण कुमार ने कहा कि लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए संतुलित आहार लेना जरूरी है। संतुलित आहार सीधे तौर पर स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है जो कि बीमारियों से उभरने या रोकने में मदद करता है।

उन्होंने प्रेस नोट जारी कर कहा कि हमारे शरीर को पूरी तरह स्वस्थ रखने के लिए तमाम पोषक तत्वों की जरूरत होती है। यह पोषक तत्व अलग-अलग भोजन से प्राप्त होते हैं जैसे ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, हरी फलियां, सूखे मेवे, डेयरी पदार्थ आदि पोषक तत्वों की शरीर के लिए आवश्यकता होती है। संतुलित आहार में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल हमें ताजे फलों और सब्जियों आदि से प्राप्त होते हैं जो कि हमारे बीपी को नियंत्रित करते हैं। शरीर के विकास के लिए कैल्शियम का महत्व भी बहुत अधिक है जिसे हड्डियों और दांतों का विकास होता है। कैल्शियम हमें दूध और डेयरी उत्पादों से प्राप्त होता है। इसी तरह शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए कार्बोहाइड्रेट और वसा की आवश्यकता भी होती है जो हमें साबुत अनाज ब्राउन राइस आदि अनाज और सब्जियों से प्राप्त होता है जो शरीर को प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। फैट जो घी, तेल, मक्खन और शुगर को गुड, शहद आदि से प्राप्त किया जा सकता है। संतुलित आहार में सभी तत्व मौजूद हों और जिसे जीव द्वारा जीवन जीने के लिए ग्रहण किया जा सके उसे भोजन कहते हैं। भोजन में अनेक पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जैसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, खनिज, लवण, विटामिन और जल आदि पौष्टिक तत्व हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखते हैं। उन्होंने बताया कि पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग डाइट चार्ट होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed