फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Issues of electricity, water and roads raised in Janata Darbar

Bilaspur News: जनता दरबार में उठे बिजली, पानी और सड़क के मुद्दे

Fri, 08 Dec 2023 06:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 06:00 PM IST
विज्ञापन
Issues of electricity, water and roads raised in Janata Darbar
- झंडूता में कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने सुनी समस्याएं, मौके पर की हल
विज्ञापन

-अधिकारियों को दिए लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नघ्यार में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव विवेक कुमार ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकतर समस्याओं का समाधान किया। शेष समस्याओं को संबंधित विभागों को समाधान के लिए भेजा गया।
जनता दरबार कार्यक्रम में लोगों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के समक्ष बिजली, पानी, सड़क सुविधा सहित अन्य समस्याएं रखीं। विवेक कुमार ने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को घर द्वार सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। लोगों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही सुविधा मुहैया करवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की डिमांड के अनुसार यहां पर जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, अन्य क्षेत्रों में भी आगामी भविष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, झंडूता क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुलझाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस जनता दरबार में जिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। उनके लिए विभिन्न विभागों को जल्द से जल्द समस्या समाधान के निर्देश दिए गए हैं। ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम झंडूता योगराज धीमान ने कहा कि नघ्यार पंचायत के लोगों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केके चौहान, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश वैद्य, सहायक अभियंता याशन भारद्वाज, सहायक अभियंता शशी, सहायक अभियंता सुरजीत कैंथ, शशीपाल चंदेल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed