{"_id":"5eca9a098ebc3e9045439f38","slug":"irrigular-electricity-supply-bilaspur-news-sml333796820","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान से कपाहड़ा में पसरा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान से कपाहड़ा में पसरा अंधेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। घुमारवीं उपमंडल के कपाहड़ा गांव में बिजली गुल रहने का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। हालत ऐसी है कि जरा सी हवा या तूफान आए तो गांव के कुछ घरों बिजली बंद होना आम बात हो गई है। शनिवार को भी तूफान चलने के बाद गांव के कुछ घरों में ब्लैक आउट हो गया। शनिवार रात 8 बजे चली आंधी के बाद कपाहड़ा के कुछ घरों में अंधेरा छा गया। रविवार सुबह 10 बजे के करीब बिजली आई। लोग इस लचर व्यवस्था से परेशान हैं।
क्षेत्र वासियों प्रदीप, प्रवीण कुमार, श्याम ने बताया कि रात को हल्की हवा शुरू होते ही घरों की बिजली सप्लाई बंद हो गई। जबकि बाकी गांव में बिजली थी। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों की माने तो तूफान के चलते सप्लाई बंद थी। बाद में सभी जगह लाइट आ गयी थी। वहीं कर्मचारियों की कमी भी इस लचर व्यवस्था का कारण है। कर्मचारियों की कमी के कारण व्यवस्था जल्दी दुरुस्त नहीं हो पाती है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। बिजली बोर्ड के एक्सईएन अनिल सहगल ने बताया कि रात को बिजली गयी थी। लेकिन कर्मचारियों से लगातार फीडबैक ली गई। रात को आपूर्ति सुचारू कर दी गयी थी। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड लोगों की समस्या को लेकर गंभीर है।