फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   inspection of polling both

एसडीएम व सीओ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
inspection of polling both
बिलासपुर (रामपुर)। उप जिलाधिकारी निरंकार सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने रविवार को नगर व क्षेत्र के तमाम मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ ने 14 फरवरी को होने वाले मतदान के मद्देनजर नगर व क्षेत्र के अतिसंवेदनशील व संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वहां शांति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अपने मातहतों को निर्देश दिए कि वह मतदान के दौरान पूरी तरह से एहतियात बरतें और लोगों से शांति पूर्वक मतदान करवाएं। एसडीएम ने बताया कि उनकी पूरी विधानसभा क्षेत्र में 412 मतदेय स्थल हैं, जिसमें बिलासपुर तहसील में 247 और मिलक तहसील क्षेत्र में उनकी विधानसभा क्षेत्र के 165 मतदेय स्थल हैं। जहां, कल 14 फरवरी को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान पार्टियां पुलिस फोर्स के साथ पहुंच चुकी हैं तथा रिजर्व मतदान अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को तहसील मुख्यालय पर ठहराया गया है। उन्होंने नगर के मोहल्ला सोमवार का बाजार स्थित हरियाणा धर्मशाला पहुंचकर ठहराए गए रिजर्व मतदान अधिकारियों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में पूरी तरह से शांति है और पुलिस के साथ सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने भी शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ तुरंत ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, खंड विकास अधिकारी पीएन चौधरी ने अपने मातहतों के साथ मॉडल व सखी बूथों लालपुर व गोकुलनगरी के अलावा हजरतपुर, सुआनगला, मानपुरओझा आदि मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्र पूरी तरह से व्यवस्थित हैं, जहां कल मतदान कराया जाएगा। भ्रमण में एडीओ पंचायत सलीम हुसैन भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed