फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   innaguration of projects

Bilaspur News: दकड़ी पंचायत में सामुदायिक भवन का मंत्री ने किया लोकार्पण

Tue, 13 Jan 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
innaguration of projects
62 लाख रुपये के विकास कार्य जनता को किए समर्पित
विज्ञापन

केंद्र सरकारआगामी बजट में प्रदेश को वित्तीय सहायता में करे बढ़ोतरी : राजेश धर्माणी
संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मंगलवार को घुमारवीं विधानसभा की ग्राम पंचायत दकड़ी में करीब 62 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें ग्राम पंचायत दकड़ी में लगभग 42 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन और राजकीय उच्च विद्यालय चुवाड़ी में करीब 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित बाउंड्री वॉल शामिल है।
राजेश धर्माणी ने कहा कि केंद्र सरकार को आगामी बजट में प्रदेश की वित्तीय सहायता में बढ़ोतरी करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वह हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ आयोजित बैठक में प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाते हुए उन पर उचित निर्णय लेने का आग्रह किया। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है। हाल ही में भूकंप की दृष्टि से प्रदेश को अति संवेदनशील श्रेणी-6 में रखा गया है। भविष्य में प्रदेश में भूकंपरोधी तकनीक पर आधारित भवनों के निर्माण की लागत में लगभग 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि होगी। वैश्विक स्तर पर हो रहे पर्यावरणीय असंतुलन के कारण हिमाचल प्रदेश लगातार प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहा है। ऐसे में पुनर्निर्माण कार्यों एवं आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार से उदार आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री के समक्ष बिलासपुर-भानुपल्ली और बद्दी-चंडीगढ़ रेलवे लाइन के निर्माण पर हो रहे खर्च का मुद्दा भी उठाया गया। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन निर्माण में प्रदेश सरकार को लगभग 38 प्रतिशत खर्च वहन करना पड़ रहा है, जबकि कांगड़ा हवाई पट्टी के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण पर भी प्रदेश सरकार को 50 प्रतिशत व्यय करना पड़ रहा है। राजेश धर्माणी ने कहा कि 15वें वित्त आयोग के माध्यम से प्रदेश को राजस्व घाटा अनुदान के रूप में मिलने वाली राशि 11,432 करोड़ से घटकर 3,257 करोड़ रुपये रह गई है, जिससे प्रदेश को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने 16वें वित्त आयोग में प्रदेश की आर्थिक सहायता बढ़ाने, एनपीएस कर्मचारियों के अंशदान को प्रदेश सरकार को वापस करने, बीबीएमबी परियोजना में हिमाचल प्रदेश का हिस्सा प्रदान करने और शानन जल विद्युत परियोजना को प्रदेश को सौंपने जैसे अहम मुद्दे भी केंद्र सरकार के समक्ष उठाए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगामी बजट में केंद्र सरकार प्रदेश हितों को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश की आर्थिक सहायता में वृद्धि करेगी। उन्होंने लोगों को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं और दकड़ी पंचायत में संवेदना संस्था की ओर से आयोजित लोहड़ी कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस मौके पर सोनिका धर्माणी, एसडीएम गौरव चौधरी, दकड़ी पंचायत के प्रधान मस्तराम, उपप्रधान पवन जमवाल, नगर परिषद पार्षद राकेश कुमार, वार्ड सदस्य श्याम लाल सहित अन्य लोग मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed