{"_id":"68cc0f90b07181c5b20636d0","slug":"information-given-about-the-importance-of-microorganisms-in-agriculture-medicine-and-research-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-144600-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सूक्ष्मजीवों के कृषि, चिकित्सा, अनुसंधान में महत्व की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सूक्ष्मजीवों के कृषि, चिकित्सा, अनुसंधान में महत्व की दी जानकारी
Thu, 18 Sep 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सूक्ष्मजीव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र व
छात्रों की भाषण स्पधाZ में प्रतिष्ठा, पोस्टर मेकिंग में इरबाज को पहला स्थान
बिलासपुर महाविद्यालय में मनाया अंतरराष्ट्रीय सूक्ष्मजीव दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में बायोटेक्नोलॉजी विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय सूक्ष्मजीव दिवस मनाया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सूक्ष्म जीवों के महत्व से अवगत कराना था।
इस दौरान भाषण, पोस्टर मेकिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई गई। भाषण प्रतियोगिता में प्रतिष्ठा, पोस्टर मेकिंग में इरबाज अख्तर, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वैभव, आशुतोष, मोहित ने पहला स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने सूक्ष्मजीवों की उपयोगिता और महत्व पर जानकारी दी। इस दौरान बच्चों ने नाइट्रोजन चक्र, मानव स्वास्थ्य और ईको सिस्टम से संबंधित विषयों पर विचार रखे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल मुख्यातिथि रहे। उन्होंने उन अदृश्य सूक्ष्म जीवों की दुनिया के बारे में बताया जो पृथ्वी पर जीवन को सहारा देती है, जैसे कि सूक्ष्मजीव हमें भोजन, औषधियां और स्वस्थ पर्यावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने सूक्ष्मजीवों के जैव प्रौद्योगिकी, कृषि, चिकित्सा, अनुसंधान, खाद्य और स्वच्छता में महत्व के बारे में बताया। उन्होंने प्राचीन विज्ञान को आधुनिक विज्ञान से भी जोड़ा, सूक्ष्मजीवों के हानिकारक प्रभावों और हम इनके संक्रमण से स्वयं को कैसे बचा सकते हैं इसकी जानकारी दी। इस अवसर पर आईक्यूएसी संयोजक प्रो. प्रेम जीत, एचईआईएस के सचिव प्रो. रणजीत सिंह, डॉ. रितु शर्मा, डॉ. विजय कुमार, प्रो. रोहिणी कांता, डॉ. सोनिका कुमारी, डॉ. मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।