फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   industries,baansh

अब बिलासपुर जिला में स्थापित होंगे बांस आधारित उद्योग

Wed, 15 Jul 2020 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
industries,baansh
बिलासपुर। अब बिलासपुर जिला बांस आधारित उद्योग स्थापित किए जाएंगे। इस बाबत 2020-21 के लिए 29.40 लाख रुपये की वार्षिक योजना का प्रस्ताव अनुमोदन राज्य स्तरीय बांस विकास अभिकरण को भेजा गया है। इस योजना के तहत बांस का आचार, फर्नीचर, बांसलोचन, चारकोल, वस्त्र उद्योग, आभूषण, सजावटी सामान, इत्र और इमारती लकड़ी इत्यादि तैयार किए जाएंगे। यही नहीं बांस आधारित उद्योगों को चिह्नित कर इसमें कार्यरत कारीगरों को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। साथ ही उन्हें प्रशिक्षण और प्रदर्शन भ्रमण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बांस मिशन की जिलास्तरीय बांस विकास अभिकरण की बैठक में उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने यह खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जिला में 15 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 6500 उन्नत प्रजाति के बांस पौध रोपित किये जाने प्रस्तावित है। जिनमें से 2700 पौधे वितरित किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि ये पौधे हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर द्वारा उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस वित्त वर्ष के लिए 29.40 लाख रुपये की वार्षिक योजना का प्रस्ताव अनुमोदन राज्य स्तरीय बांस विकास अभिकरण को भेजा गया। उन्होंने यह आग्रह किया कि जिला में उन्हीं प्रजातियों को लगाया जाये जो इस क्षेत्र के लिए उपयुक्त हों तथा उनका व्यवसायिक रूप में भी उपयोग हो सकें जैसे बांस का आचार, फर्नीचर, बांसलोचन, चारकोल, वस्त्र उद्योग, आभूषण, सजावटी सामान, इत्र और इमारती लकड़ी इत्यादि पर बल दिया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बांस आधारित उद्योगों को चिन्हित कर इसमें कार्यरत कारीगरों के प्रशिक्षण व कौशल विकास के लिए भी आवश्यक पग उठाये जा रहे हैं जिसके तहत उन्हें प्रशिक्षण और प्रदर्शन भ्रमण करवाया जाएगा। उन्होंने कृषि उपनिदेशक व परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वंय सहायता समूहों की भागीदारी भी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं डॉ. सुमन कुमार, परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण आरके गौतम, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केंद्र प्रोमिला शर्मा, उपनिदेशक कृषि बिलासपुर कुलदीप सिंह पटियाल तथा किसान प्रतिनिधि बलदेव ठाकुर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed