फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   indor stadium to be built in ghumarwin and jandhuta

झंडूता और घुमारवीं में बनेंगे इंडोर स्टेडियम : अनुराग ठाकुर

Sun, 15 May 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
indor stadium to be built in ghumarwin and jandhuta
झंडूता के बरनोट में लोगों की समस्याओं को सुनते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।संवाद - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं/झंडूता (बिलासपुर)। केंद्रीय सूचना, प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को बिलासपुर जिले के प्रवास के दौरान घुमारवीं और झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लोगों की गांव बरनोट में समस्याएं सुनीं। कई समस्याओं का मौके पर निपटारा कर दिया, जबकि अन्य का शीघ्र निवारण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने झंडूता और घुमारवीं में इंडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

अनुराग सिंह ठाकुर ने विश्रामगृह घुमारवीं के परिसर में गांव मोरसिंघी की हैंडबाल अकादमी के प्रशिक्षुओं से मुलाकात की। अकादमी की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी ली। अनुराग ठाकुर ने कहा कि घुमारवीं में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा और यहां इंडोर स्टेडियम के निर्माण की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। उन्होंने जमीन तलाशने के निर्देश दिए। इसके बाद वन विश्रामगृह बरनोट के परिसर में जनसमस्याएं सुनी। जनसभा को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें नरेंद्र मोदी के रूप में एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिसने पिछले आठ साल के दौरान भारत को नई बुलंदियों तक पहुंचाया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गत साढ़े चार साल में चहुंमुखी विकास के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। लोगों के हित के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। झंडूता में इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक जीतराम कटवाल, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य हरदयाल सिंह चंदेल, मंडल अध्यक्ष मोहेंद्र सिंह चंदेल ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। वहीं घुमारवीं में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed