फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Indian cleanliness league started on the lines of IPL in Talai School

Bilaspur News: तलाई स्कूल में आईपीएल की तर्ज पर की इंडियन स्वच्छता लीग की शुरुआत

Tue, 19 Sep 2023 06:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 06:01 PM IST
विज्ञापन
Indian cleanliness league started on the lines of IPL in Talai School
तलाई स्कूल में आईपीएल की तर्ज पर की इंडियन स्वच्छता लीग की शुरुआत
विज्ञापन

-बच्चों, महिलाओं, स्वयंसेवकों को बांटी टी-शर्ट और टोपियां

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। नगर पंचायत तलाई ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत मंगलवार को आईपीएल की तर्ज पर इंडियन स्वच्छता लीग की शुरुआत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई के खेल मैदान से की।


नगर पंचायत की अध्यक्ष बंदना कुमारी ब्रांड अंबेसडर और कप्तान की उपस्थिति में इंडियन स्वच्छता लीग की टी-शर्ट और टोपियां स्कूली बच्चों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और युवक मंडल के स्वयंसेवकों को बांटी गईं। नगर पंचायत अध्यक्ष बंदना कुमारी ने कहा कि 15 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। शहरी क्षेत्रों में इसकी शुरुआत 17 सितंबर से की गई है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत अपने शहर के लोगों द्वारा विशेष तौर पर युवाओं को साथ लेकर सफाई अभियान और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 2 अक्तूबर तक किए गए कार्यों की रिपोर्ट को पोर्टल के माध्यम से राज्य स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि एकल उपयोग प्लास्टिक को सही तरीके से निस्तारण करें और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर नगर पंचायत सचिव खेमराज धीमान, उपाध्यक्ष नंदलाल, पृथ्वी चंद, राजकुमार, विनोद कुमार, अनिल कुमार, पूनम कुमारी, मनोज कुमार, शशि रघुवंशी और राजेश कौशल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed