फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Inauguration of lift drinking water scheme constructed with 92.41 lakhs in salas

सलाओं में किया 92.41 लाख से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण

Mon, 17 Aug 2020 12:42 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of lift drinking water scheme constructed with 92.41 lakhs in salas
घुमारवीं विधानसभा में उठाऊ पेयजल योजना सलाओ, माकड़ी व भदरेट का शिलान्यास करते खाद्य, नागरिक आपूर? - फोटो : BILASPUR
भराड़ी(बिलासपुर)। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री राजेंद्र गर्ग ने रविवार को घुमारवीं क्षेत्र के सलाओ में लगभग 92.41 लाख से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इस दौरान भपराल और दधोल खुर्द में तीन-तीन लाख रुपये बनने वाले क्रमश: महिला मंडल भवन और सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घुमारवीं में शीघ्र ही मिनी सचिवालय का निर्माण किया जाएगा। घुमारवीं में एचआरटीसी के सब स्टेशन के कार्य भी आरंभ हो चुके हैं। जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में तीव्र गति से काम शुरू हो चुका। कहा कि घुमारवीं क्षेत्र के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत 85 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कहा कि जल जीवन मिशन के तहत घुमारवीं विधानसभा में जून 2021 हर घर में नल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि घुमारवीं क्षेत्र में 11 योजनाओं का संवर्द्धन किया जा रहा है। जिनके लिए लगभग 85 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। कहा कि लगभग 53 करोड़ रुपये कि पेयजल योजना कोल डैम से घुमारवीं विधानसभा के लिए स्वीकृत हुई है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed