{"_id":"6915d7c9ddb2e81c9b01e3af","slug":"in-view-of-the-delhi-bomb-blast-surveillance-will-be-increased-in-the-district-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-148333-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दिल्ली बम विस्फोट के मद्देनजर जिले में बढ़ाई जाएगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दिल्ली बम विस्फोट के मद्देनजर जिले में बढ़ाई जाएगी निगरानी
Thu, 13 Nov 2025 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन बिलासपुर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसपी धवल। स्रोत: पुलिस विभाग
एसपी ने पुलिस को अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश
जिले में नशे के विरुद्ध चलेगा विशेष अभियान, विशेष बैठकें होंगी
अवैध खनन पर भी पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस लाइन बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक संदीप धवल की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई, जिसमें जिले में अन्वेषण अधीन मामलों की समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने लापता व्यक्तियों की खोज में विशेष प्रयास करने, उद्घोषित अपराधियों (पीओ) की गिरफ्तारी के लिए ठोस कदम उठाने, अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए।
एसपी ने बैठक में दिल्ली में हाल ही में हुए बम विस्फोट को ध्यान में रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों और व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 15 नवंबर से आगामी तीन माह तक विशेष नशा विरोधी अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रत्येक थाना क्षेत्र में चिट्टा सभा होगी। ये सभाएं विशेष रूप से ग्राम पंचायतों और विद्यालयों में होंगी, जिनमें नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा की जाएगी और युवाओं को नशा मुक्त जीवन के लिए प्रेरित किया जाएगा। सभाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों और समाजसेवियों को भी शामिल किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से जिला मुख्यालय को भेजी जाए। इस अवधि में चिट्टा तस्करी और सेवन से जुड़े मामलों की पहचान और जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि नशे की रोकथाम प्रभावी रूप से सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाए ताकि समाज के हर वर्ग तक नशा उन्मूलन का संदेश पहुंचे। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मदन धीमान, एसडीपीओ नयना देवी विक्रांत बोंसरा, एसडीपीओ घुमारवीं विशाल वर्मा, डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) मनीष चौधरी, सहित सभी थाना और चौकी प्रभारी मौजूद रहे।