फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   In two cases, 5 people arrested with chitta

दो मामलों में चिट्टे के साथ 5 व्यक्ति गिरफ्तार

Sun, 27 Feb 2022 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
In two cases, 5 people arrested with chitta
In two cases, 5 people arrested with chitta
बिलासपुर। बरमाणा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनसे कुल 12.88 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को बरमाणा थाना पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर कैंची मोड़ और बैरी चौक के पास नाकाबंदी की थी। कैंची मोड़ के पास सलापड़ की ओर से आ रही कार को रोका गया। तलाशी के दौरान डैश बोर्ड से 10.26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। कार में सवार आरोपियों की पहचान साहिल (24) व अनीश (21) निवासी भगरोटू तहसील बल्ह जिला मंडी और नवीन (28) निवासी गांव डुहक तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बैरी चौक पर ट्रक से 2.62 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में ट्रक चालक सहित 2 को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान लीलाधर (30) निवासी गांव खौल तहसील सुंदरनगर जिला मंडी व विजय (24) निवासी हरनोड़ा जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। एसपी एसआर राणा ने बताया कि इस वर्ष अब तक मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कुल 25 मामले दर्ज किए हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed