फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   In the story, people were told the importance of seven codes, twenty four thousand verses

Bilaspur News: कथा में लोगों को बताया सात संहिता एकम चौबीस हजार श्लोक का महत्व

Mon, 24 Jul 2023 04:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
In the story, people were told the importance of seven codes, twenty four thousand verses
- बड़गांव पंचायत में महाशिवपुराण कथा का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव में महाशिवपुराण कथा के तीसरे दिन पंडित गोपाल शास्त्री ने लोगों को सात संहिता एकम चौबीस हजार वाले श्लोक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह श्लोक पुराण संसार दैविक भौतिक ताप से सर्वथा मनुष्यों की रक्षा करता है।


पंडित शास्त्री ने बताया कि इसके सुनने मात्र से ही मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि ब्रह्म मुहूर्त में उठने से सौंदर्य, बल, विद्या, बुद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि श्री शिव महापुराण का पाठ करने से महिलाओं का मन पूरी तरह एकाग्र हो जाता है। किसी भी तरह की दुविधा हो तो वह दूर होने लगती है और असीम शांति महसूस होती है। इससे महिलाएं अपनी रोजमर्रा के जीवन में भी सुखी रहती हैं। सावन के सोमवार इतने शुभ माने जाते हैं कि इस दौरान महिलाओं की पूजा-अर्चना से उनके पति का दुर्भाग्य भी सौभाग्य में परिवर्तित हो जाता है। इस दौरान श्री शिव महापुराण सुनने का विशेष फल मिलता है। कथा के अंतिम दिन 30 जुलाई को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, रघुवीर सिंह, पंकज कुमार, हेमराज, मदन, राधा, रमन, सुरेश चंदेल, रघुबीर सिंह, जगदीप चंदेल, अजय कुमार, स्वतंत्र और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed