फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   In the same month at Sri Nayanadevi temple

श्री नयना देवी जी में लिफ्ट बनाने के लिए तीन करोड़ की पहली किश्त जारी

Thu, 02 Jun 2022 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
In the same month at Sri Nayanadevi temple
तरुणेश शर्मा
विज्ञापन

श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी मंदिर में छह करोड़ की लागत से लिफ्ट का निर्माण कार्य करवाया जाना है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम विकास निगम (आरटीडीसी) को तीन करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसकी दूसरी किस्त जारी होगी।
लिफ्ट बनने से दिव्यांगों, गर्भवती महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को मंदिर तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। खास यह है कि एक ही यूनिट में यह लिफ्ट दो स्टेप में तैयार होगी। श्रद्धालु करीब 250 मीटर चलकर सीधे मंदिर तक पहुंच सकेंगे। इस लिफ्ट में पहले स्टेप की ऊंचाई 35 मीटर और समतल दूरी (लेवल वॉकिंग) 100 मीटर होगी। वहीं, दूसरे स्टेप की ऊंचाई 25 मीटर और लेवल वॉकिंग 150 मीटर होगी।
विज्ञापन

इसके बाद श्रद्धालु सीधे मंदिर तक पहुंचेंगे। उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने बताया कि लिफ्ट के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने निगम को तीन करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी है। वह निगम के अधिकारियों से बात कर लिफ्ट निर्माण का कार्य शुरू करवाएंगे। कहा कि कार्य शुरू होने के बाद ही निगम को इसकी दूसरी किस्त जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि वर्तमान में श्री नयना देवी जी में श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए रोपवे और गाड़ियों की सुविधा है, लेकिन नवरात्रों में गाड़ियों की आवाजाही मंदिर तक कम रहती है। वहीं, रोपवे भी व्यस्त होता है। इससे दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं को मंदिर तक पहुंचने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लिफ्ट तैयार होने के बाद श्रद्घालुओं को इससे राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed