फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   In the name of Nationalist Atal Army, those who mislead party members warn

राष्ट्रवादी अटल सेना के नाम पर पार्टी के लोगों को गुमराह करने वालों को चेताया

Sun, 09 Aug 2020 12:21 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
In the name of Nationalist Atal Army, those who mislead party members warn
भारतीय जनता पार्टी घुमारवीं मंडल की विशेष पदाधिकारी बैठक में पदाधिकरियों को संबोधित करते हुए खा - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। भारतीय जनता पार्टी घुमारवीं मंडल की विशेष पदाधिकारी बैठक मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में सुविधा पैलेस निहारी में आयोजित हुई। बैठक में विशेष रूप से खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी विभिन्न प्रकार के संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
विज्ञापन

अपने संबोधन में जिला पार्टी अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने कोरोना काल के दौरान विधानसभा क्षेत्र में संगठन द्वारा जनता को दी जा रही सुविधाओं की प्रशंसा की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रवादी अटल सेना के नाम पर पार्टी के लोगों को गुमराह करने वाले लोगों को चेताया। कहा कि अटल हमेशा हमारी पार्टी के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक नेता थे। उनके नाम पर कोई संगठन खड़ा करना पार्टी की विचारधारा के विपरीत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस प्रकार के किसी भी संगठन से अपना कोई भी नाता न रखे। इस प्रकार के संगठन का भारतीय जनता पार्टी से कोई भी नाता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मंत्री राजेंद्र गर्ग ने प्रदेश सरकार द्वारा घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में जारी किए गए विकासात्मक कार्यों पर कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत मिनी सचिवालय के लिए भूमि के स्थानांतरण हो गया है। पीने के पानी की व्यवस्था के लिए विधानसभा क्षेत्र में लगभग 82 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। भराड़ी-लदरौर सड़क के लिए 85 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। जिसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से आह्वान किया कि वह आम जनमानस में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो की चर्चा करें। बैठक में जिला प्रभारी नवीन शर्मा, सह प्रभारी डॉक्टर सीमा, जिला महामंत्री नवीन शर्मा, आशीष ढिल्लों, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र ठाकुर, नवीन शर्मा, महासचिव राजेश शर्मा, राजेश ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश, वीरेन्द्र लखन पाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नेक मोहम्मद, जिला युवा मोर्चा महामंत्री दिनेश ठाकुर, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, प्रकाश चंद शर्मा, प्रताप राव, अमित कश्यप सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed