{"_id":"651ff620c8b38ff3e4003bca","slug":"in-kabaddi-swarghat-defeated-jukhaala-section-by-48-28-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-6711-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कबड्डी में स्वारघाट ने जुखाला खंड को 48-28 से दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कबड्डी में स्वारघाट ने जुखाला खंड को 48-28 से दी मात
विज्ञापन
- आज खेले जाएंगे खेलों के फाइनल मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होल में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की माइनर खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। खेलों के फाइनल मैच शनिवार को खेले जाएंगे।
एडीपीईओ राजकुमार राणा ने बताया कि कबड्डी के मैच में झंडूता ने बस्सी खंड को रोचक मुकाबले में 45-41 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच में स्वारघाट ने जुखाला खंड को एकतरफा मुकाबले में 48-28 से हराया। वॉलीबाल में बरठीं ने स्वारघाट खंड को 2-0 से मात दी। दूसरे मैच में झंडूता ने बस्सी खंड को 2-0, घुमारवीं ने हाई जोन सदर/स्वारघाट को 2-0 से और भराड़ी ने जुखाला खंड को 2-0 से मात दी। खो-खो के मुकाबलों में स्वारघाट ने घुमारवीं खंड को और भराड़ी ने जुखाला खंड को हराया। झंडूता ने बस्सी खंड को रोमांचक मुकाबले में 11-10 से हराया। भराड़ी ने सदर खंड को 16-12 से और सेकेंडरी बरठीं ने हाई जोन झंडूता/घुमारवीं को 20-5 से हराया। बैडमिंटन के खेल में सेकेंडरी स्वारघाट ने हाई जोन घुमारवी/झंडूता को 2-0 से मात दी। सेकेंडरी भराड़ी ने हाई जोन सदर/स्वारघाट को 2-0 से, घुमारवीं ने बस्सी खंड को 2-0 और सेकेंडरी भराड़ी ने जुखाला खंड को 2-0 से सीधे हराया। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। समापन पर पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वह विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करेंगे।