{"_id":"6ac10b7266f68bc0fb0a814c","slug":"impact-of-aiims-convocation-opd-to-remain-closed-on-october-6-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-169122-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एम्स के दीक्षांत समारोह का असर, 6 अक्तूबर को ओपीडी रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एम्स के दीक्षांत समारोह का असर, 6 अक्तूबर को ओपीडी रहेगी बंद
विज्ञापन
इमरजेंसी और भर्ती मरीजों की सेवाएं रहेंगी सुचारू
एम्स प्रशासन ने नियमित जांच और चिकित्सीय परामर्श के लिए मरीजों से किसी अन्य दिन आने की अपील की
दूरदराज से आने वाले मरीजों को हो सकती है परेशानी, पहले से निर्धारित जांच के लिए लेनी होगी नई तारीख
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में 6 अक्तूबर को दीक्षांत समारोह और राष्ट्रपति के आगमन के चलते ओपीडी बंद रहेगी। इसका खामियाजा नियमित जांच और चिकित्सीय परामर्श के लिए पहुंचने वाले मरीजों को करना पड़ेगा। इस दिन ओपीडी में मरीजों का पंजीकरण और डॉक्टरों का परामर्श नहीं मिलेगा।
एम्स के रजिस्ट्रार राकेश कुमार सिंह ने मरीजों और आम जनता से अपील की है कि वे 6 अक्तूबर को नियमित जांच या चिकित्सीय परामर्श के लिए एम्स न आएं। उन्होंने मरीजों से स्वास्थ्य संबंधी नियमित जरूरत के लिए किसी अन्य दिन का समय निर्धारित कर एम्स आने को कहा है।
ओपीडी बंद रहने से दूरदराज के क्षेत्रों से इलाज और जांच के लिए आने वाले मरीजों को विशेष परेशानी हो सकती है। कई मरीज पहले से निर्धारित जांच या चिकित्सीय परामर्श के लिए एम्स पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें वापस लौटना पड़ेगा या जांच और परामर्श के लिए दूसरी तारीख लेनी होगी।
विज्ञापन
हालांकि, आपात स्थिति में मरीजों को राहत रहेगी। एम्स की आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी और जरूरत पड़ने पर मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, एम्स में पहले से भर्ती मरीजों के लिए आईपीडी सेवाएं भी नियमित रूप से जारी रहेंगी।
एम्स प्रशासन के अनुसार, 6 अक्तूबर को प्रथम दीक्षांत समारोह के दौरान व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ओपीडी बंद रखने का फैसला लिया गया है। प्रशासन ने मरीजों से सहयोग की अपील की है।