फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Id E Milad Wishes

लोगों ने घरों में रहकर अदा की ईद की नमाज

Mon, 25 May 2020 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Id E Milad Wishes
बिलासपुर में ईद के मौके पर भाई को सेवइयां खिलाती बहन। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। ईद-उल-फितर का का पर्व प्रदेशभर की तर्ज पर बिलासपुर में भी सादगी के साथ मनाया गया। इस दौरान पर्व की चमक-धमक पर कोरोना महामारी का असर साफ दिखा। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लागू कर्फ्यू व लॉकडाउन के नियमों का पूरी तरह से पालन किया। घरों में रहकर परिजनों के साथ ईद की विशेष नजाम अदा की। इस मौके पर मुस्लिम लोगों ने दुनियाभर में कहर बरपा रही कोरोना के खात्मे के साथ ही समाज में अमन चै व खुशहाली की दुआ मांगी। नमाजी मस्जिदों की तरफ नहीं गए और अपने घरों में ही वाजिव नमाज अदा की। मुस्लिम लोगों ने घरों पर ही मीठी सेवईयां और जर्दा बिरयानी, कोरमा, शामी कवाब, ईस्टू आदि लजीज व्यंजनों को तैयार कर लुत्फ उठाया और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। नमाजी नए परिधानों में सजे-धजे दिखे। समुदाय के युवा और बच्चों में खासा उत्साह देख गया।
विज्ञापन

मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी बिलासपुर के प्रधान नसीम मुहम्मद ने बताया कि जानकार व्यक्ति ने 4-5 लोगों की छोटी जमात की शक्ल में 6 तकबीरों व 2 खुतवा सहित घरों में नमाज अदा कराई गई है। परिवार के मुखिया ने फितराना राशि भी जरूरतमंदों को आज दी है ताकि वह भी ईद की खुशी में शामिल हो सके। नमाजियों ने सभी की तरक्की व खुशहाली की दुआएं की हैं। भाईचारा मेल मिलाप में अधिक वृद्धि व दृढ़ता के लिए भी अल्लाह ताला से दुआएं की गई हैं। कोरोना संक्रमण की देश व विश्व से शीघ्र समाप्ति की विशेष दुआएं जिला भर में की र्गइं।
विज्ञापन

इस मौके पर ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे एससी वेलफेयर बोर्ड हिमाचल प्रदेश के सदस्य व नगर सुधार समिति के प्रधान दिनेश कुमार और प्रेस सचिव तनुज सोनी ने समुदाय के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कोरोना वायरस से बचे रहने के लिए मास्क भी दिए। जिला मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के प्रधान नसीम मुहम्मद, गुलाम मुहईयूद्दीन ने लॉकडाऊन के नियमों का पूरा पालन करते हुए ईद मनाने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed