{"_id":"6647465be50a31737103259c","slug":"huge-fire-broke-out-in-nihari-and-palasala-forests-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-117442-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: निहारी और पलासला जंगलों में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: निहारी और पलासला जंगलों में लगी भीषण आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पिछले पांच दिनों में जला 56 हेक्टेयर में फैला जंगल
- संसाधनों की कमी से आग पर काबू पाने में आ रही मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। गर्मियों के मौसम में जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। शुक्रवार को वन बीट निहारी और पलासला के जंगलों में भीषण आग लग गई।
इसके पहले भी इन बीटों में कई जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले पांच दिनों में 56 हेक्टेयर रकबा आग से जल गया है। तीन दिन पहले आग लगने की घटना से कमलोटी जंगल में नए लगाए गए पौधे झुलस गए। वहां पर साल 2021 में 1200 नए पौधे लगाए गए थे। इन पौधों को नुकसान पहुंचा है। अब बरसात के बाद स्थिति का पता चल पाएगा कि कितने पौधे बच पाएंगे। वन विभाग लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है। दोनों जगहों पर फायर वाचर और विभागीय कर्मचारी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। आग लगने वाली जगह से चीड़ की पत्तियों को हटाया जा रहा है, ताकि आग को आगे बढ़ने से रोका जा सके। विभागीय कर्मियों को आग बुझाने में संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। पेड़ाें की टहनियों से झाड़ू बनाकर आग को काबू किया जा रहा। आग से पक्षियों की जान जा रही है। विभागीय कर्मी और अधिकारी दिन रात जंगलों को आग से बचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन संसाधनों की कमी आड़े आ रही है। जंगल में अधिकांश जगहों पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंच पाना भी मुश्किल है।
क्षेत्रीय अधिकारी भराड़ी मदन लाल ने कहा कि शुक्रवार को दो जगह आग लगी है। विभागीय कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि जंगलों में आग न जाएं। कोई भी ज्वलनशील पदार्थ या बीड़ी, सिगरेट आदि जंगल में न फेंके। लोगों के सहयोग से बन संपदा को आग से बचाया जा सकेगा।