फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   HRTC buses plying on rural routes in Bilaspur in poor conditions

ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जा रही खटारा बसें, कभी भी हो जाती हैं खराब

Tue, 26 Apr 2022 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
HRTC buses plying on rural routes in Bilaspur in poor conditions
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जिले में निगम ग्रामीण क्षेत्रों में खटारा बसें भेज रहा है जो कभी भी खराब हो जाती हैं। बसों में ओवरलोडिंग भी की जा रही है। नगर निगम के अधिकारियों ने एक भी बार निरीक्षण नहीं किया है।
लोगों ने कई बार बसें खराब होने की शिकायत की है लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि कुछ साल पहले बंदला में हुए बस हादसे के बाद भी निगम सबक नहीं ले रहा। जिले में निगम बंदला रूट बसें भेज रहा है लेकिन एक माह में लगभग पांच से छह बार बसें खराब हो जाती हैं।
विज्ञापन

कुछ साल पहले भी बंदला रोड पर बहुत बड़ा हादसा हुआ था। इसमें कई लोगों ने अपनी जान गवाई थी। कहीं न कहीं से रोजाना निगम की बसों के खराब होने की सूचना मिल रही है। इसके बावजूद सरकार को न लोगों की चिंता है और न ही अपने चालकों-परिचालकों की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएम विनोद ठाकुर ने बताया कि ओवरलोडिंग को लेकर निरीक्षण किया जाता है। बिलासपुर डिपो में नई बसें आने के बाद बंदला रूट व अन्य रूटों पर बसें चलाई जाएंगी।
अमित कश्यप ने बताया कि बंदला रोड़ काफी कठिन रोड है। इसलिए इस रूट पर निगम को अच्छी बस भेजनी चाहिए लेकिन निगम इस रूट पर खटारा बसों को भेज रहा है। कभी भी बसें खराब हो जाती हैं।
राजकुमार ने बताया कि बसों में ओवरलोड़िग हो रही है। निगम को नई बस लगाने के लिए कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। ओवरलोडिंग से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
अजय ने बताया कि ग्रामीणों क्षेत्रों में खटारा बसें भेज दी जाती है। अगर कोई बड़ा हादसा होता है तो उसके लिए कौन जिम्मेवार है। सरकार या तो जल्दी से नई बसें भेजे या लोगों की जिम्मेवारी लें।

पुनीत ने बताया कि आए दिन बसें खराब हो जाती हैं जिस कारण बसें अपने गंतव्य पर भी देरी से पहुंचती हैं। ऐसे में परीक्षा के लिए जा रहे विद्यार्थियों को कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। शिकायत के बाद भी परिवहन निगम की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जाती जो निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed