फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   HPLM, Kandror, Silent Killer won the matches

Bilaspur News: एचपीएलएम, कंदरौर, साइलेंट किल्लर ने जीते मैच

Tue, 06 Jan 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
HPLM, Kandror, Silent Killer won the matches
रॉयल स्ट्राइकर, कोठी और जेएसवी को हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लुहणू क्रिकेट मैदान में विरासत-ए-कहलूर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। इसमें एचपीएलएम, कंदरौर और साइलेंट किल्लर ने जीत दर्ज की।
पहले मुकाबले में एचपीएलएम ने रॉयल स्ट्राइकर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। अपनी 11.2 ओवर की पारी में एचपीएलएम ने 79 रन बनाकर सभी विकेट खो दिए। रॉयल स्ट्राइकर की टीम 58 रन ही बना पाई और 21 रन से मैच हार गई। एचपीएलएम की ओर से बलवन ठाकुर ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में कंदरौर ने कोठी के खिलाफ छह विकेट खोकर 121 रन बनाए। कोठी की टीम पांच विकेट खोकर 88 रन ही बना पाई। कंदरौर की ओर से अतुल ने दो विकेट हासिल किए, जबकि कप्तान अजय ने 37 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मुकाबले में साइलेंट किल्लर ने जेएसवी के खिलाफ गेंदबाजी चुनी। जेएसवी 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 69 रन ही बना सकी। साइलेंट किल्लर ने 6.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। गौरव शर्मा ने नाबाद 51 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed