{"_id":"5f3438bb8ebc3e3cb1655366","slug":"house-distroy-bilaspur-news-sml341534486","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश ने उजाड़ा गरीब परिवार का आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर फटाफट
उपमंडल घुमारवीं के चलारन गांव में भारी बारिश से गिरा रिहायसी मकान।
- फोटो : BILASPUR
Link Copied
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत कपाहड़ा के गांव चलारन में भारी बारिश की वजह से बुधवार को एक मकान गिर गया। चलारन निवासी कुलदीप सिंह पुत्र लछमन दास के पास दो कमरों का मकान था। जिसकी एक दीवार बुधवार सुबह करीब 5 बजे बारिश की वजह से गिर गई तथा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं प्रशासन ने घटना के बाद पीड़ित को 10 हजार की फौरी राहत दी है। गौरतलब है कि कुलदीप सिंह बीपीएल परिवार से संबंध रखता है और उसके पास यही कच्चा मकान था। बीती रात कुलदीप सिंह, उसकी पत्नी व बेटा इसी मकान में सोए हुए थे। कुलदीप का कहना है कि भारी वर्षा के चलते वह रात भर डरता रहा और सुबह जब सब नींद में थे तो करीब 5 बजे मकान की दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनते ही वे तीनों बाहर की ओर भाग कर किसी तरह सुरक्षित निकल गए। ग्राम पंचायत कपाहड़ा की प्रधान माया देवी और उपप्रधान विनय कुमार को सूचित किया। जिस पर दोनों मौके पर पहुंच गए। प्रधान व उपप्रधान ने घटनास्थल का जायजा लिया और एसडीएम शशि पाल को इसकी जानकारी दी। प्रशासन की तरफ से एसडीएम शशि पाल ने 10 हजार की राशि प्रदान की। पंचायत ने उसके घर का सारा सामान स्थानीय लोगों के सहयोग से बाहर निकाल पड़ोसियों के घर में रखवा दिया है। कुलदीप सिंह के पास अब रहने को घर भी नहीं है और रात की भारी बारिश ने उसका आशियाना ही छीन लिया। उधर, घुमारवीं के एसडीएम शशि पाल ने कहा कि पीड़ित परिवार को फौरी राहत राशि के रूप में 10 हजार रुपये प्रदान कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग नुकसान का जायजा लेगा और नियमानुसार राहत राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।