{"_id":"6ad124ff1ff8c067fd00a24a","slug":"hospital-staff-should-improve-their-conduct-to-build-patients-trust-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-169975-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अस्पतालों में व्यवहार सुधारे स्टाफ, मरीजों का बने विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अस्पतालों में व्यवहार सुधारे स्टाफ, मरीजों का बने विश्वास
विज्ञापन
रोगी कल्याण समिति झंडूता की बैठक में मौजूद विधायक व अधिकारी। स्रोत: जागरूक पाठक
झंडूता, बरठीं और शाहतलाई सीएचसी की रोगी कल्याण समिति की बैठकों में विधायक कटवाल ने दिए निर्देश
एसडीएम अर्शिया शर्मा की उपस्थिति में हुई समीक्षा, अस्पतालों में स्वच्छता व दवाइयां सुनिश्चित करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंली
गेहड़वीं (बिलासपुर)। अस्पतालों में मरीजों को समय पर उपचार, जरूरी चिकित्सा सुविधाएं और सम्मानजनक व्यवहार मिलना हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों का अच्छा व्यवहार मरीजों का विश्वास बढ़ाने के साथ उनके उपचार में भी अहम भूमिका निभाता है। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की कमी या लापरवाही को बिल्कुल सहन नहीं किया जाना चाहिए। यह बात झंडूता क्षेत्र के विधायक जीतराम कटवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) की रोगी कल्याण समितियों की बैठकों की अध्यक्षता करते हुए कही। वीरवार को एसडीएम अर्शिया शर्मा की अध्यक्षता में झंडूता, बरठीं और शाहतलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की रोगी कल्याण समितियों की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। इस दौरान विधायक जीतराम कटवाल ने अस्पतालों में उपलब्ध मौजूदा सुविधाओं की गहन समीक्षा की और मरीजों की जरूरतों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये स्वास्थ्य संस्थान आसपास की दर्जनों पंचायतों के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हैं, इसलिए दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों, स्वच्छता, पेयजल और बैठने की व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं की नियमित रूप से समीक्षा होनी चाहिए। बैठकों के दौरान रोगी कल्याण समितियों का वार्षिक बजट भी प्रस्तुत किया गया और पिछले वर्ष के विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। विधायक ने आरकेएस के तहत नियुक्त कर्मचारियों को लागू कानूनों और नियमों के अनुसार समय पर वेतन देने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों के वेतन में नियमानुसार वृद्धि या संशोधित वेतनमान देय है, उनके मामलों में तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाए। कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना समिति और प्रशासन की मुख्य जिम्मेदारी है।
विधायक ने कहा कि झंडूता क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए संसाधनों का पारदर्शिता के साथ उपयोग, कर्मचारियों के हितों की रक्षा और मरीजों को उच्च कोटि का गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध करवाना बेहद जरूरी है। उन्होंने आह्वान किया कि रोगी कल्याण समितियों, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को आपसी बेहतर तालमेल के साथ काम करते हुए स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार लाना चाहिए।