फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   home quarteen move in bazzer

गांव में घूम रहे होम क्वारंटीन पर रखे युवक

Sun, 12 Apr 2020 08:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
home quarteen move in bazzer
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं के साथ लगती पंचायत कोठी के गांव सोई में कुछ दिन पहले बाहरी राज्यों से आए युवक स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम क्वारंटीन रखने के बाद भी गांव में घूम रहे हैं। जिससे गांव वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

वार्ड सदस्य ओम प्रकाश ने बताया कि गांव के तीन युवक दस तारीख को पहुंचे हैं। जिनमें एक चालक, परिचालक व अन्य युवक बद्दी नालागढ़ से से आया है। यह चालक 19 तारीख को अपनी गाड़ी से ओडिसा गया था तथा बाद में लॉकडाउन होने के बाद कुछ दिनों तक उधर रहने के बाद नोयडा पहुंचे तो वहां से स्थानीय प्रशासन के पास दूध लेकर घुमारवीं आ जाते हैं तथा बद्दी से अपने एक रिश्तेदार युवक को साथ लेकर घर पहुंच जाते हैं। बेशक इन युवकों ने अपने गांव पहुंचने पर आशा वर्कर को अपनी स्थिति से अवगत करवा दिया गया है तथा पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जाकर इन युवकों को बाद में होम क्वारंटीन पर रखा गया है। पर यह तीनों युवक गांव में घूम रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से उक्त लोगों को दूसरी जगह क्वारंटीन करने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम शशि पाल शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के बाद ही उन्हें होम क्वारंटीन पर रखा है। अगर फिर भी यह लोग ऐसे बाहर घूम रहे हैं और सरकारी आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं वह गलत है। इस बारे में पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed