फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Hindi Meri Jaan, Hindi Meri Shan... Rachna won applause

Bilaspur News: हिंदी मेरी जान, हिंदी मेरी शान... रचना ने लूटी वाहवाही

Thu, 14 Sep 2023 05:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
Hindi Meri Jaan, Hindi Meri Shan... Rachna won applause
-समारोह में साहित्यकारों ने प्रस्तुत की स्वरचित रचनाएं
विज्ञापन

-कलोल में जिला स्तरीय राष्ट्रीय हिंदी दिवस का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाषा एवं संस्कृति विभाग कार्यालय बिलासपुर ने बॉडीगार्ड हाउस कलोल में जिला स्तरीय राष्ट्रीय हिंदी दिवस का आयोजन किया। समारोह सुबह 10 बजे शुरू हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रविंद्र ठाकुर ने की। मंच संचालन रविंद्र शर्मा ने किया।

समारोह में डॉक्टर लेखराम शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया और सरस्वती विद्या मंदिर कलोल की छात्राओं ने मां सरस्वती की स्तुति गाई। प्रथम सत्र में रविंद्र भट्टा और श्याम लाल द्वारा प्रस्तुत पत्र पर चर्चा-परिचर्चा हुई। डॉक्टर अनेक राम सांख्यान ने स्वरचित रचना तेरा गुण क्या गाऊं मैं हिंदी मां, सारे जग में तेरा नाम है, तेरे साथ मेरी सुबह उगे, तेरे साथ ही मेरी शाम है प्रस्तुत की। कर्ण चंदेल ने अफसोस इस बात का नहीं कि जिंदगी का तमाशा बना रचना प्रस्तुत की। प्रवीण शर्मा ने मेरी प्यारी हिंदी रचना प्रस्तुत की। अनीता रानी ने हिंदी है हमारे प्रेम की भाषा प्रस्तुत की। कुसुम लता ने हिंदी दिवस विषय पर कविता प्रस्तुत की। सुषमा खजुरिया ने भारत में न रहे हिंदी मातृभाषा विवश, एक दिन नहीं हर दिन हो हिंदी दिवस प्रस्तुत की। सुशील पुंडीर ने हिंदी मेरी जान, हिंदी मेरी शान रचना प्रस्तुत की। आचार्य श्याम लाल शर्मा ने राष्ट्र भाषा है हिंदी प्रस्तुत की। डॉक्टर लेख राम शर्मा ने पुकार रचना प्रस्तुत की। रविंद्र भट्टा ने हिंदी दिवस पर वार्ता प्रस्तुत की। एसआर आजाद ने गजल की प्रस्तुति दी। तृप्ता मुसाफिर ने हिंदी दिवस हम मनाते हैं मातृभाषा को शत-शत शीश झुकाते हैं रचना प्रस्तुत की। रचना चंदेल माही ने हां मैं हिंदी हूं मुझे अंग्रेजी की तरह रियासत पर सियासत करना न आया प्रस्तुत की। डॉ. जय महलवाल ने है हिंदी मेरा अभिमान, है इससे मेरा मान-सम्मान, आओ करें और अधिक प्रयास, करें हिंदी का गुणगान प्रस्तुत की। रविंद्र चंदेल कमल ने जी 20 में देखो छाई अपनी भाषा राजभाषा, विदेशी भी हिंदी अपनाए पर अपने घर में हिंदी राष्ट्रभाषा भी न बन पाई रचना प्रस्तुत की। संसार चंद ने अपंग हिंदी बोल रही है सुनो मेरी पुकार, सरकारी कार्यालय से न करो मुझे बाहर रचना प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त कर्नल जसवंत सिंह चंदेल, संदेश शर्मा, प्रीति शर्मा, शीला सिंह, ओंकार सिंह, ललिता कश्यप, वीना वर्धन, अमर नाथ शर्मा सहित साहित्यकारों ने भी अपनी नवीनतम रचनाएं प्रस्तुत कीं। जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने कहा कि विभाग हिंदी भाषा के अनेक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है और हिंदी पखवाड़ा के तहत विभिन्न जिला स्तरीय स्कूली विद्यार्थियों की प्रतियोगिताएं आयोजित करता है। उन्होंने सभी साहित्यकारों का इस कार्यक्रम में रचनाएं प्रस्तुत करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रोतागण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed