फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal's cricket team on the way to create history: Dhawan

विजय हजारे ट्राफी पर कब्जा जमाने के लिए पसीना बहा रही हिमाचल की टीम

Sat, 18 Dec 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Himachal's cricket team on the way to create history: Dhawan
बिलासपुर। विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश की क्रिकेट टीम क्वार्टर फाइनल में प्रतिद्वंद्वी टीम को पछाड़ने के लिए जयपुर में खूब पसीना बहा रही है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच होने वाले प्री-क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम का मुकाबला होगा। इतिहास रचने की ओर बढ़ रही हिमाचल क्रिकेट टीम का अब तक सफर अच्छा रहा है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के प्रदर्शन से पता चलता है कि यहां तक पहुंचने के लिए टीम ने कड़ी मेहनत की है। वहीं यदि इन हरफनमौला धुरंधरों का प्रदर्शन यूं ही जारी रहा तो हिमाचल टीम के सितारे भारतीय टीम में दस्तक दे सकते हैं। एचपीसीए के तत्वावधान में खेल रही हिमाचल की टीम की कप्तानी भारतीय टीम के पूर्व में सदस्य रहे ऋषि धवन कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा टूर्नामेंट में प्रशांत चोपड़ा ने तीन अर्धशतकों के साथ 258 रन, अमित कुमार 187, शुभम अरोड़ा 153, आकाश वशिष्ठ 121, निखिल गांगटा ने 110 का योगदान दिया है। जबकि गेंदबाजों में मयंक डागर ने दस विकेट, विनय गलेटिया, गुरविंद्र सिंह और अर्पित गुलेरिया ने चार-चार, सुमित वर्मा ने तीन विकेट लेकर अपने मंसूबों को साफ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 2010 के बाद यह हिमाचल प्रदेश के क्रिकेट के इतिहास में पहला मौका है, जब कप्तान ऋषि धवन की अगवाई में टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में न सिर्फ पूल क्वालीफाई किया। बल्कि अब यह टीम विजय हजारे ट्रॉफी को भी चूमने के लिए लालायित है। विजय हजारे टूर्नामेंट में ऋषि धवन चार अर्धशतकों के साथ टॉप पर चल रहे हैं। धवन ने विदर्भ के खिलाफ 61 रन, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 44, गुजरात के खिलाफ 57, आंध्र प्रदेश के खिलाफ 79 तथा उड़ीसा के विरुद्ध 58 गेंदों में नाबाद 91 रन बनाकर सबको हैरान किया है।
ऋषि धवन ने करीब 16 विकेट भी चटकाए हैं। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम के हेड कोच अनुज पाल दास की मानें तो टीम का प्रदर्शन बेहतरीन चल रहा है। आलराउंडर खिलाड़ी एवं कप्तान ऋषि धवन हर फार्मेट में गुणात्मक प्रदर्शन कर रहे हैं, जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं।

कोट्स
हिमाचल की टीम के अधिकांश खिलाड़ी पुराने एवं अनुभवी हैं। टीम के प्रदर्शन को देखते हुए इस बार हिमाचल की टीम इतिहास रचने जा रही है।
-ऋषि धवन, कप्तान, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम
कप्तान ऋषि धवन की अगवाई में सभी खिलाड़ी खूब पसीना बहा रहे हैं। हवाओं का रुख सकारात्मक संदेश दे रहा है। वर्ष 2021 के अंत में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम सफलता की इबारत लिखने में अवश्य कामयाब होगी।
-अनुज पाल दास, बीसीसीआई लेवल-3 कोच एवं हैड कोच एचपीसीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed