{"_id":"69f3074b472954734d05d52c","slug":"himachal-news-himachal-mahila-congress-gets-new-leadership-tripta-thakur-appointed-acting-president-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल महिला कांग्रेस को नई कमान, तृप्ता ठाकुर बनीं कार्यकारी अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल महिला कांग्रेस को नई कमान, तृप्ता ठाकुर बनीं कार्यकारी अध्यक्ष
Thu, 30 Apr 2026 01:10 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:10 PM IST
सार
तृप्ता कुमारी ठाकुर को हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
तृप्ता ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लेते हुए तृप्ता कुमारी ठाकुर को प्रदेश महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
तृप्ता ठाकुर वर्तमान में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय समन्वयक के पद पर कार्यरत हैं और अब वे नई जिम्मेदारी के साथ प्रदेश संगठन की कमान भी संभालेंगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उनकी यह नियुक्ति नए अध्यक्ष की अंतिम घोषणा तक प्रभावी रहेगी। बिलासपुर जिले के सदर तहसील के गांव बरोग की रहने वाली तृप्ता ठाकुर लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके अनुभव और संगठनात्मक पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन