{"_id":"69b103d398939cd8dd0f10e5","slug":"himachal-job-opportunity-in-uae-apply-for-driver-positions-by-12th-salary-2400-aed-accommodation-free-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: यूएई में नौकरी का मौका, ड्राइवर पदों के लिए 12 तक करें आवेदन; इतना मिलेगा वेतन; रहना फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: यूएई में नौकरी का मौका, ड्राइवर पदों के लिए 12 तक करें आवेदन; इतना मिलेगा वेतन; रहना फ्री
Wed, 11 Mar 2026 11:29 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:29 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के उन लोगों के लिए सुनहरा मौका है जो विदेश जाकर कमाई करना चाहते हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारी वाहन चालकों की भर्ती की जा रही है। कितना मिलेगा वेतन? जानें सबकुछ विस्तार से...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AI
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार पाने का सुनहरा मौका है। इसी कड़ी में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारी वाहन चालकों की भर्ती की जा रही है, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 12 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए भारी वाहन चालक लाइसेंस अनिवार्य है। भर्ती में फ्रेश और अनुभवी दोनों प्रकार के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आयु 24 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान भी आवश्यक है। चयनित उम्मीदवारों को 2400 एईडी यानी 60,010 मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा रहने की सुविधा कंपनी करवाएगी। बिना वैध पासपोर्ट वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि हिमाचल सरकार ने भर्ती प्रक्रिया के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम को अधिकृत किया है। चयनित उम्मीदवारों से केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से अनुमोदित 35,400 रुपये शुल्क लिया जाएगा। इसमें 30,000 रुपये सेवा शुल्क, 18 प्रतिशत जीएसटी के रूप में 5,400 रुपये और 1,500 रुपये चिकित्सा शुल्क शामिल है।
विज्ञापन