फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   hike in the price of ginger and garlic

हुण कियां लगणा तुड़का : टमाटर के बाद अब रसोई से लहसुन और अदरक भी गायब

Thu, 13 Jul 2023 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 13 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
hike in the price of ginger and garlic
बिलासपुर। सब्जियों और दाल में लगने वाला तडक़ा अब महंगा हो गया हैं। टमाटर के बाद अब लहसुन और अदरक के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। टमाटर के दाम लगातार 100 रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर बने हुए हैं।फुटकर बाजार में 100 रुपये 170 रुपये प्रति किलोग्राम में बिक रहा है। लहसुन भी कुछ समय पहले तक 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक मिल जाता था, जो अब 150 रुपये से कम में नहीं मिल रहा। वहीं, पिछले माह 250 रुपये प्रति किलोग्राम मिलने वाला अदरक अब 335 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी गृहिणियों की बढ़ी है। बिलासपुर में बस अड्डा सब्जी बाजार में खरीदारी करने आई किरण और लता देवी ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ समय में सबसे ज्यादा परेशान रसोई में लगने वाले तडक़े ने किया है। तेल, घी के साथ जीरा और मसाले पहले से ही महंगे है। वहीं अब टमाटर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च के दाम ने परेशानी बढ़ा दी है। वहीं, दुकानदार बढ़े दामों के पीछे बरसात को मान रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले दिनों हुई बारिश और मांग के मुकाबले कम आपूर्ति आने से सब्जियों के दाम में उछाल देखा जा रहा है।
विज्ञापन

भाव प्रति किलोग्राम
प्याज 30
हरि मिर्च 76 से 83 रुपये
टमाटर 104 से 167 रुपये
अदरक 322 से 335 रुपये
लहसुन 99 से 150 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed