{"_id":"592c6a914f1c1bed14bdbe28","slug":"heavy-rain-bridge-collapes-in-ghumarnvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगेड़ में भारी बारिश से पुलिया धंसी, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगेड़ में भारी बारिश से पुलिया धंसी, हाईवे जाम
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं/भगेड़(बिलासपुर)।
Updated Tue, 30 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
RAIN
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं उपमंडल के भगेड़ के पास सोमवार को हुई भारी बारिश से पुलिया के धंसने से आधे घंटे नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। इस वजह से प्रदेश सहित देश विदेश के आने वाले सैलानियों को भी परेशानियों से जूझना पड़ा। पुलिया धंसने से क्षेत्र की सात पंचायतों का संपर्क हाईवे से कट गया है। इस वजह से क्षेत्र के हजारों लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। इस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान 108 रोगी वाहन भी फंसा रहा।
विज्ञापन
भारी बारिश के कारण सड़क पर आए मलबे में कई वाहन फंस गए। करीब आधे घंटे के पास पुली के पास से ही वैकल्पिक मार्ग बनाकर वाहनों की आवाजाही को बहाल किया गया। बकरोआ ग्राम पंचायत उपप्रधान प्रीतम सिंह चंदेल ने बताया कि तेज बारिश के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस बारे में विभाग और फोरलेन निर्माण में लगी कंपनी को अवगत करवा दिया गया था। मगर इसके बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कंपनी नपे सड़क निर्माण स्थल पर कोई साइन बोर्ड भी नहीं लगाए हैं। इससे यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।
विज्ञापन
भारी बारिश से पुली धंसने से सात पंचायतों का रास्ता पूरी तरह से कट गया है। इस वजह से सोमवार को इन क्षेत्रों के ग्रामीणों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए 20 से 25 किमी का सफर पैदल ही तय करना पड़ा। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बीमारों और बुजुर्गों को झेलनी पड़ी। ग्राम पंचायत औहर के तहत आने वाले वीर भंडारी मार्ग पर राहियां के पास भारी बारिश के कारण पुली धंस गई है। इससे पहले भी 20 दिन में यह पुली फोरलेन के बड़े-बड़े वाहनों के कारण टूटी चुकी है।
विज्ञापन
फोरलेन निर्माण कंपनी ने यह पुली बसों को पास करने के लिए तैयार की थी। मगर पुली के अधूरे निर्माण के कारण यह पुली आज पांच बजे के करीब फिर से धंस गई। इस कारण रूट पर चलने वाली घुमारवीं-थूराहन, बिलासपुर-ज्योरिप्तन, बिलासपुर से डमली आदि सात रूटों की सवारियों को पैदल सफर करना पड़ा। पंचायत प्रधान कमला संधू, वार्ड सदस्य ममता, राजकुमार गुप्ता, सीताराम शर्मा ने विभाग वह फोरलेन निर्माण कंपनी के अधिकारियों को चेताया है कि अगर पुली का काम फौरन नहीं हुआ तो फोरलेन निर्माण की गाड़ियों को यहां से आगे जाने नहीं दिया जाएगा।
सोमवार को हुई बारिश के बाद लोगों को भारी गर्मी से राहत मिली है। जिला में दोपहर बाद मौसम खराब हो गया। जिसके बाद तेज बरसात और हवाए चली। बारिश के बाद से एक दम जिला में प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं मक्की की फसल के लिए भी इस बारिश को लाभ दायक माना जा रहा है। इससे किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। बंसी राम, सदाराम, रामलाल, सीताराम, रामदयाल, इंद्रेश कुमार, प्रकाशचंद, सोहन लाल सहित अनेक किसानों ने बताया कि क्षेत्र में हुई बरसात से उन्हें अपनी मक्की की फ सल अच्छी होने की उम्मीद बंधी है।