फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health seminar in bls

Bilaspur News: लढयानी में लगाई पोषक आहार की प्रदर्शनी

Thu, 21 Sep 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 21 Sep 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
health seminar in bls
लोगों को बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ कार्यक्रम को लेकर किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। महिला एवं बाल विकास परियोजना घुमारवीं के तहत गतवाड़ पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र लढयानी में लिंगानुपात और बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पोषक आहार की प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम में लेठवीं वृत्त के 20 आंगनबाड़ी केंद्रों ने भाग लिया।

आशा कार्यकर्ताओं ने कविता और भाषण के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वार्ड सदस्य देवराज शर्मा ने बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ विषय पर लोगों को जागरूक किया। वृत्त पर्यवेक्षक विक्रांत चौहान ने संस्कार, शिक्षा, नशे, घटते लिंगानुपात और पोषण अभियान के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर के कुछ क्षेत्र लिंगानुपात के मामले में रेड जोन में आ चुके हैं जहां लड़के और लड़कियों की जन्मदर में बहुत अंतर है, जो एक चिंता का विषय है। इस दर को संतुलित करने के लिए बेटी के महत्व को समझना पड़ेगा। उपप्रधान अजय शर्मा ने कहा कि बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई योजना है, जिसमें बेटियों के लिए बहुत सारी योजनाओं को शुरू किया गया है, ताकि बेटी के महत्व को लोग समझें। हर क्षेत्र में बेटियों ने नाम ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि विभाग की योजनाओं का सभी लोग लाभ उठाएं, ताकि बेटी है अनमोल का नारा सार्थक हो सके। इस मौके पर शशि धीमान, बबली, प्रोमिला, कमला देवी, रोशनी, रीता, कल्पना, अंजना चौहान, माया, प्रोमिला, मीना, सोहन लाल, ईश्वर दास, यशपाल, हंसराज, कर्म चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed