{"_id":"5f133d9f8ebc3e9ff6504472","slug":"health-doctor-without-center-bilaspur-news-sml3388220152","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्र दधोल पडयालग में पिछले आठ माह से नहीं चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्र दधोल पडयालग में पिछले आठ माह से नहीं चिकित्सक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दधोल पडयालग में नियमित डॉक्टरों की सेवाएं न मिलने से सैकड़ों लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। इस कारण छोटी सी बीमारी के लिए भी कई मीलों की दूरी तय करनी पड़ रही है। यहां पर तैनात डॉक्टर के पास बीएमओ का कार्यभार संभाल देने के बाद उन्हें घुमारवीं में जाना पड़ रहा है। जिससे इस स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को समस्याएं झेलनी पड़ रही है।
पिछले कई महीनों से यहां पर तैनात डॉक्टर अभिनीत को बीएमओ घुमारवीं का जिम्मा सौंपा गया है। जो लगातार घुमारवीं में सेवाएं दे रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम रहना पड़ रहा है। हालांकि लोगों की समस्याओं को देखते हुए बीएमओ का कार्यभार देख रहे डॉक्टर अभिनित सुबह व शाम को घर से आते जाते समय बीमार लोगों का कुछ देर के लिए चेकअप कर लेते हैं। लेकिन बीएमओ का कार्यभार होने के कारण वह ज्यादा समय तक यहां नहीं रुक पाते हैं।
बताते चलें कि दधोल स्वास्थ्य केंद्र के तहत 7 पंचायतों के हजारों लोग निर्भर हैं। हर छोटी व बड़ी बीमारी के इलाज के लिए दधोल स्वास्थ्य केंद्र का रुख करते हैं। लेकिन डॉक्टर उपलब्ध न होने के कारण लोगों को इलाज के लिए 8 किमी दूर भराड़ी या 10 किमी दूर घुमारवीं का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन
क्षेत्र की शिवानी, डिंपल कुमारी, बर्फ ी देवी, संतोष कुमारी, बीना देवी, मदन, सोहन लाल, सुरेंद्र, प्रेम लाल, कृष्ण लाल, दिनेश कुमार, राम चंद, अनिल आदि ने बताया कि रोजना क्षेत्र के दर्जनों लोग दधोल स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए आते हैं। लेकिन यहां के डॉक्टर के पास विभाग ने बीएमओ का कार्यभार सौंप दिया है।