फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Health center hangs in torrent edge

धार टटोह में लोगों को नहीं मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएं

Fri, 28 Aug 2020 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Health center hangs in torrent edge
बरमाणा (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत धार टटोह के गांव टटोह में स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में कोई भी स्वास्थ्य कर्मचारी तैनात नहीं होने से ताला लटका है।
विज्ञापन

युवक मंडल टटोह के उपप्रधान दीपचंद, नेहरू युवक मंडल के प्रधान कुलदीप ठाकुर, विकास, सिद्धांत, अभिषेक, पलविंदर सिंह ने कहा कि धार टटोह की जनता इस एकमात्र स्वास्थ्य उपकेंद्र पर निर्भर है। यहां अन्य कोई भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के साधन नहीं है। एक स्वास्थ्य कर्मी और एक मल्टी पर्पज वर्कर का पद है। लेकिन स्वास्थ्य कर्मी का तबादला हो जाने के कारण जनवरी महीने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सिरदर्द या बुखार की दवा भी अगर लेनी हो तो 5 किलोमीटर दूर पंजगाईं में स्थित अस्पताल में जाना पड़ता है। इससे बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोई दुर्घटना हो जाती है तो पंजगाईं या जिला अस्पताल पहुंचाने तक जान का जोखिम बना रहता है।

युवक मंडलों के प्रतिनिधियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर और सरकार से मांग की है कि स्वास्थ्य उपकेंद्र में खाली पड़े पदों को तुरंत भरा जाए, ताकि तुरंत इलाज मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed