फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

अधिवक्ता राजेंद्र हांडा की मौत पर उठने लगे सवाल

Wed, 07 Oct 2020 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
health
बिलासपुर। अधिवक्ता राजेंद्र हांडा की आईजीएमसी में मौत पर सवाल उठने लगे हैं। बिलासपुर नगर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं आपातकाल में 19 महीने जेल काटने वाले वरिष्ठतम अधिवक्ता राजेंद्र कुमार हांडा की मौत की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

वरिष्ठ एडवोकेट एवं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष होशियार सिंह ठाकुर ने कहा कि राजेंद्र हांडा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से परिजनों और बिलासपुर नगर में सरकार और स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष है। मृतक के पुत्र अधिवक्ता विपुल कुमार हांडा ने आरोप लगाया है कि उनके पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के लिए आईजीएमसी प्रबंधन एवं संबंधित डॉक्टर उत्तरदायी हैं। इसलिए आईजीएमसी चिकित्सा अधीक्षक को लिखित जवाब देना चाहिए। बताना चाहिए कि राजेंद्र हांडा की मौत किन परिस्थितियों में कब और कैसे हुई। परिजनों को 6 घंटे बाद सूचना देने के पीछे क्या कारण है। होशियार सिंह ठाकुर ने कहा कि विपुल कुमार हांडा ने गंभीर आरोप लगाया है कि उनके पिता की आंख पर चोट का निशान था और उनका मोबाइल भी कोविड सेंटर से गायब पाया गया है। जबकि खाने के लिए बहुत ही घटिया भोजन दिया जाता था। जिसे वे चबा तक नहीं सकते थे। जांच किया जाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि दोषियों को दंडित किया जा सके।
विज्ञापन

होशियार सिंह ठाकुर ने मांग की है कि प्रदेश के सभी कोविड सेंटरों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएं। उन्होंने कहा कि राजेंद्र हांडा की मौत से संदेह पैदा हो रहा है कि कोविड रोगियों को बिना इलाज मरने के लिए कोविड सेंटरों में छोड़ा जा रहा है। होशियार सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस संदिग्ध मौत की तुरंत उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए जाएं। सभी सार्वजनिक स्थलों, बसों, अस्पतालों, मोटर बोटों और कोविड सेंटरों को सैनिटाईज करने की उपयुक्त व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनकराज ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। अगर कोई शिकायत आती है तो जांच करवाई जाएगी। मोबाइल गुम होने की शिकायत मृतक के परिजनों ने पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed