{"_id":"5f6e24378ebc3ea372520bab","slug":"health-bilaspur-news-sml346288641","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों सहित जिला में कोरोना के 16 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों सहित जिला में कोरोना के 16 पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बिलासपुर में कोरोना के 16 मामले पॉजिटिव आए हैं। जिला में शुक्रवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए 238 सैंपल लिए गए थे। उनमें से 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 16 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 740 पहुंच गया है। इनमें से 494 कोरोना से निजात पा चुके हैं। वहीं जिला के एक व्यक्ति की कोरोना से आईजीएमसी शिमला में मौत हो गई है।
सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घुमारवीं के तलवाड़ा से 42 वर्ष का व्यक्ति, द्रोवड़ से 33 वर्ष का व्यक्ति, घुमारवीं के खारी भपराल से 15 वर्ष की किशोरी और 4 साल का बच्चा, पंजाब नेशनल बैंक चांदपुर से 31 वर्षीय कर्मचारी, जाला देवी स्वाहण से 26 वर्षीय महिला, चमलोग से 31 वर्षीय व्यक्ति, बिलासपुर वार्ड नंबर 1 से 38 वर्षीय महिला, गुग्गा मोहरा से 68 और 74 वर्षीय बुजुर्ग, जाला देवी से 15 वर्ष का किशोर, भड़ोली कलां से 9,8 साल के बच्चे और 33 वर्ष का व्यक्ति, झंडूता के टंबरी से 39 वर्षीय व्यक्ति,सिल्वीं जेज्वीं से 53 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उन्होंने बताया कि सभी संक्रमितों को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है। जिला में करोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ रहा हैं। कहा कि इसके बारे में हम सब को जागरूक होना व सर्तक होना बहुत जरूरी है। तभी हम इसकी फैलने वाली चेन को तोड़ सकते हैं तथा अपने आप को इस भंयकर महामारी से बचा सकते है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण कोरोना संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क या उसके संपर्क में आई हुई वस्तुओं के संपर्क में आने से होता है। इस रोग में फ्लू जैसे लक्षण मिलते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के रोकथाम और बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखें। अपने हाथों को साबुन व पानी से दिन में बार.बार कम से कम 20 सैकिंड तक आवश्य धोऐं या सैनिटाइजर का उपयोग करें।