फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

रक्तदान शिविर में ड्यूटी देने पहुंची थी पूर्व विधायक की पत्नी

Sat, 29 Aug 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
health
बिलासपुर। जिले में शुक्रवार को पूर्व कांग्रेस विधायक की पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मचा है। पूर्व विधायक की पत्नी ने 26 अगस्त को बद्दाघाट में आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत की थी। संक्रमित महिला स्वास्थ्य विभाग की कर्मी भी है। शिविर में मौजूद 123 रक्तदाताओं सहित अन्यों पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने शिविर में आने वाले हर व्यक्ति को क्वारंटीन करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 26 अगस्त को कांग्रेस के पूर्व विधायक के लिए सैंपल लिए गए थे। 27 अगस्त को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 26 को ही उनकी धर्मपत्नी ने बद्दाघाट में रक्तदान शिविर में शिरकत की थी। 28 अगस्त को उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। शिविर में 123 लोगों ने रक्तदान किया था। यहां पर संस्था के कई और लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने शिविर का आयोजन करवाया था। वहीं जिला अस्पताल के कर्मी शिविर में मौजूद थे। अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग प्राइमरी कांटेक्ट खंगालने में जुट गया है। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि इस संबंध में बीएमओ घुमारवीं को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। प्राथमिक संपर्क की लिस्ट बनाकर सभी को क्वारंटीन करने के आदेश दिए गए हैं। संक्रमित के संपर्क में आए सभी लोगों को संगरोध में रखा जा रहा है।
विज्ञापन

26 अगस्त को पूर्व विधायक के सैंपल लिए गए। लेकिन उनकी धर्मपत्नी को विभाग ने आईसोलेट नहीं किया। इससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठ रहे हैं। विभाग की लापरवाही कई लोगों की जिंदगी पर ग्रहण लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed