फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

स्वास्थ्य केंद्रों में फ्लू ओपीडी एकांत में चलाने के आदेश

Wed, 12 Aug 2020 12:12 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
health
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल सहित जिले के अन्य अस्पतालों में फ्लू ओपीडी अब आइसोलेशन में चलाई जाएंगी। क्षेत्रीय अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में खुले में फ्लू ओपीडी चलाई जा रही थी। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। प्रकाशित खबर पर जिला उपायुक्त ने संज्ञान लिया है। उपायुक्त ने जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आदेश दिए हैं कि क्षेत्रीय अस्पताल सहित जिले में चल रहे अन्य अस्पतालों में फ्लू ओपीडी को आइसोलेशन में चलाया जाए। ताकि कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा न हो।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई को अमर उजाला ने जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में खुले में चलाई जा रही फ्लू ओपीडी को लेकर खबर प्रकाशित की। खबर छपते ही जिला उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने सीएमओ बिलासपुर को इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने कहा कि जिला के लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना उनका प्राथमिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल सहित जिला के सभी अस्पतालों में फ्लू ओपीडी को एकांत में चलाया जाएगा। ताकि अस्पताल आने वाले अन्य लोगों को इसकी वजह से परेशानी का सामना न करना पड़े। कहा कि स्वास्थ्य विभाग शीघ्र ही इस पर कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed