{"_id":"5e9b12718ebc3e72b2598a44","slug":"health-bilaspur-news-sml3307176173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 83 में से 60 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 83 में से 60 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दरोच ने बताया कि जिले में विदेश से 149 लोग आए थे। उन्होंने बताया कि सरकार की एडवाइजरी के अनुसार इन्हें होम क्वारंटीन में रखा गया था। उन्होंने बताया कि इनमें से 148 लोगों ने होम क्वारंटीन की अवधि पूरी कर ली है। केवल एक व्यक्ति अभी होम क्वारंटीन में है। उन्होंने बताया कि जिले से अब तक 83 लोगों के सैंपल कोविड-19 की जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए थे। इनमें से 60 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 23 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिले में अभी तक कोई भी कोरोना केस नहीं पाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस संबंध में संदेह है तो वह टेस्ट करवा ले। उन्होंने बताया कि घर से बाहर जाने पर मॉस्क का प्रयोग करें और सार्वजनिक स्थलों पर न थूकें। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर थूकना दंडनीय अपराध माना गया है।
उन्होंने बिलासपुर की समस्त जनता से अनुरोध किया है कि बाहर के देशों और किसी राज्य से यदि कोई व्यक्ति किसी के घर में ठहरा हो या देखा हो तो उसकी जानकारी न छुपाएं। उन्होंने बताया कि प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दें। ऐसा न करने पर छुपने वाले और छुपाने वाले दोषी माने जाएंगे। उन्होंने बताया कि देश में यह बीमारी छुपने और छुपाने से बढ़ रही है। सभी का पूर्ण सहयोग ही इस रोग का बचाव है। कोरोना वायरस कोविड-19 के बारे में सभी को पूर्ण ज्ञान होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि कोराना वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के जरिये फैलता है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए निशुल्क हेल्पलाइन नंबर-104 पर संपर्क करें।