{"_id":"5e78ef4d8ebc3e76840fb9ba","slug":"health-bilaspur-news-sml328489669","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंदरौर में भी मिलेगी लोगों को पंचकर्मा की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंदरौर में भी मिलेगी लोगों को पंचकर्मा की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बिलासपुर की ग्राम पंचायत कंदरौर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में क्षेत्र के लोगों को आने वाले दिनों में पंचकर्मा की नियमित एवं बेहतर सेवाएं मिलेंगी। यहां पर पंचकर्मा सेवाओं को सही ढंग से संचालित करने के लिए सदर विधायक सुभाष ठाकुर की ओर से लाखों रुपये की धनराशि स्वीकृत करवाई गई है जिसके लिए कंदरौर एवं आसपास के ग्रामीणों ने विधायक सुभाष ठाकुर के प्रति आभार जताया है।
कंदरौर बूथ अध्यक्ष राजकुमार, पूर्व प्रधान कै. जिंदु राम, उपप्रधान पुरुषोत्तम ठाकुर, नीना कौशल, निचली भटेड़ ग्राम पंचायत के प्रधान बाबू राम, बलवंत सिंह चंदेल, लेखराम, चमन व राजीव सहित अन्य लोगों ने इस कार्य के लिए विधायक सुभाष ठाकुर के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि विधायक सुभाष ठाकुर ने आयुर्वेदिक अस्पताल के पंचकर्मा के लिए 9 लाख, धार सड़क को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए दो लाख, महिला मंडल भवन के लिए दो लाख तथा कंदरौर पुल की मरम्मत के लिए सोलह लाख रुपये की राशि मंजूर की है।
उन्होंने कहा कि इस राशि से जहां कंदरौर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में क्षेत्र के लोगों को आने वाले दिनों में पंचकर्मा की नियमित एवं बेहतर सेवाएं मिलेंगी। वहीं इससे लोगों को पंचकर्मा करवाने के लिए इधर-उधर जाने की जरूरत नहीं होगी तथा कंदरौर पुल पर पड़े खड्ढों की मरम्मत होने से भी वाहन चालकों की परेशानी भी दूर होगी। उन्होंने बताया कि इस स्वीकृत धनराशि की अधिसूचना जारी हो चुकी हैं।