फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

डिपुओं में सैनिटाइजर और बच्चों को निशुल्क मास्क दिए जाएं

Wed, 18 Mar 2020 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
health
बिलासपुर में उपायुक्त को ज्ञापन देते लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारी और सदस्य। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। लाडली फाउंडेशन के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट एवं रेनबो स्टार क्लब के मुख्य सलाहकार एवं ग्राम पंचायत नौणी की प्रधान निर्मला राजपूत की संयुक्त अगुवाई में उपायुक्त राजेश्वर गोयल के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि विश्वभर में कोरोना वायरस के चलते तथा देश में अब तक 138 संक्रमित मरीज मिलने के बाद से केंद्र सरकार ने महामारी के हालात को राष्ट्रीय स्तर पर आपदा घोषित कर दिया है। लाडली फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश आपसे मांग करती है जनहित में स्वास्थ्य विभाग और रेडक्रास एवं मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से प्रदेश के सभी सरकारी राशन के डिपो पर बीपीएल कार्ड होल्डर, सैनिटाइजर, छोटे बच्चों को निशुल्क मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध करवाए जाएं।
विज्ञापन

इसके अलावा ज्ञापन में मांग की गई कि प्रदेश में प्राइमरी और माध्यमिक स्कूल जिनमें 5 या 5 से ज्यादा बच्चे और विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उन्हें अन्य स्कूलों के साथ मर्ज न किया जाए क्योंकि हिमाचल के कई स्कूलों की भौगोलिक स्थिति बहुत ही कठिन एवं दुर्गम है जहां पर जंगल, सांप, बाघ, जंगली पशु इत्यादि परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल मर्ज किए जाएंगे तो विद्यार्थियों को जंगल, जहरीले जीव जंतु, जंगली पशु इत्यादि चीजों का सामना करना पड़ेगा जिससे बच्चे शिक्षा के अधिकार से वंचित रह जाएंगे और शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाएंगे। इसलिए आपसे निवेदन है कि जिन दुर्गम प्राइमरी व माध्यमिक स्कूलों में 5 या 5 से ज्यादा बच्चे हैं उन स्कूलों को मर्ज न किया जाए।

इस मौके पर विशाल हिंदू सभा की जिला संयोजिका ठाकुर रजनी बाला, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इकाई मुस्लिम राष्ट्रीय मंच जिला महिला संयोजिका बिल्किस खान, रेनबो स्टार क्लब के सह सचिव तनवीर खान, प्रमुख युवा समाजसेवी अगस्त्य शर्मा, ग्राम पंचायत साई खारसी के पूर्व प्रधान कमला शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed