फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

शाहतलाई में अब 31 मार्च तक बंद रहेगा बाबा का दर

Wed, 18 Mar 2020 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
health
शाहतलाई(बिलासपुर)। कोरोना वायरस के संक्रमण को हिमाचल प्रदेश में आने से रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी शक्तिपीठों और सिद्ध पीठों के मंदिरों के कपाट बंद करने के आदेश किए हैं। इसके चलते बाबा बालक नाथ की तपोस्थली स्थित मंदिरों के कपाट बुधवार सुबह आठ बजे बंद कर दिए गए। सिद्ध पीठ में पहले से आये हुए श्रद्धालुओं ने आठ बजे तक दर्शन किए। इसके पश्चात मंदिरों के मुख्य द्वार को बंद कर दिया।
विज्ञापन

उधर मेला अधिकारी मुलतान सिंह वनियाल ने बताया कि बीते दिनों से मंदिर सुनसान पड़े हैं। बाहरी राज्यों से कोई भी श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में नहीं आ रहे थे लेकिन एहतियात के तौर पर शाहतलाई के मंदिरों के कपाट बुधवार को आठ बजे बंद कर दिए। मंदिरों के यह कपाट 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं लेकिन मेला प्रबंधों के लिए जो व्यवस्थाएं की गई हैं वह उसी तरह चलती रहेंगी। सुरक्षा व्यवस्था, लंगर व्यवस्था व सफाई व्यवस्था को जारी रखा गया है। मंदिरों में पूजा-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन

श्रद्धालु मंदिरों के मुख्य द्वार पर ही शीश झुकाकर वापस जा रहे हैं। बाबा जी के श्रद्धालुओं पंडित रवि कुमार, सुरेंद्र शर्मा, नरेश कुमार, देशराज, वलबीर सिंह, विकास कुमार, शुभम शर्मा का कहना है कि पहले कोरोना वायरस जैसे महामारी से बचाव जरूरी है। बाबा जी को हम इस वर्ष अपने घर से ही मन्नत मांग लेंगे जो उन्हें मंजूर होगी, अगर जिंदगी रही तो महामारी के वायरस का असर देश से समाप्त हो जाएगा। उसके बाद फिर बाबा जी की तपोभूमि पर आकर अपनी अरदास बाबा से मांग लेंगे। इस समय हमारी बाबा से यही अरदास है कि इस महामारी को देश से भगाएं। हम देशवासियों के स्वास्थ्य की बाबा जी से अरदास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed