फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

श्री नयना देवी मंदिर में आस्था के आगे फीका पड़ा कोरोना का खौफ

Sun, 08 Mar 2020 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
health
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। कहते हैं कि श्रद्धा और भक्ति के आगे सब बातें निराधार साबित होती हैं। होला मोहल्ला उत्सव में श्री नयना देवी मंदिर में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ सच साबित करती है जहां विश्व भर में कोरोना वायरस का खौफ फैला है, वहीं शक्ति पीठ श्री नयना देवी मंदिर में बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालु हजारों की संख्या में बिना मास्क लगाए माता के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रविवार को हजारों की संख्या में श्री नयना देवी शक्तिपीठ में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे। जहां देश-विदेश में लोग कोरोना के खौफ से भीड़ भाड़ वाली जगह में जाने से डरते हैं वहीं माता की भक्ति के आगे इन श्रद्धालुओं में कोरोना का खौफ मात्र भर भी नहीं दिख रहा है। बताते चलें कि माता श्री नयना देवी के दरबार में पहुंच रहे किसी भी श्रद्धालु ने मास्क नहीं पहना है। जबकि मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों, होमगार्ड के जवानों, एक्स सर्विसमैन और मंदिर के पुजारियों ने मास्क पहने हुए हैं।
विज्ञापन

मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं में माता रानी के लिए इतनी आस्था है कि वो भारी भीड़ में बिना मास्क पहने माता के दर्शन कर रहे हैं। पंजाब से आए श्रद्धालु काका, रमन, राजेंद्र सिंह का कहना है कि माता के दरबार में दुख, रोग, कष्ट दूर होते हैं तो यहां पर कोई भी बीमारी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि मंदिर में तैनात सुरक्षा इंचार्ज राम सिंह का कहना है कि होला मोहल्ला में भारी भीड़ के चलते उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वह कोरोना वायरस के बचाव हेतु मास्क लगाकर रखें और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखे। जबकि स्थानीय पुजारियों लक्की शर्मा, विशाल शर्मा और उमेश शर्मा का भी कहना है कि उन्होंने कोरोना वायरस के चलते मास्क पहने हैं लेकिन जितने भी श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंच रहे हैं उनकी आस्था के आगे कोरोना वायरस का भी कोई असर नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed