{"_id":"5f39866e8ebc3e3d11673525","slug":"havan-done-to-cleanse-the-environment-and-get-rid-of-corona-bilaspur-news-sml341884553","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण शुद्धि एवं कोरोना से निजात को किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण शुद्धि एवं कोरोना से निजात को किया हवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की श्री नयना देवी गोशाला कुठेड़ा में पर्यावरण की शुद्धि और कोरोना महामारी के सर्वनाश के लिए हवन का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदू जागरण मंच हिमाचल प्रदेश के प्रदेश महामंत्री कमल गौतम और प्रदेश प्रचार प्रमुख नीरज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
गोशाला संचालक सुरेश ने बताया कि कुठेड़ा गोशाला में प्रत्येक माह इसी प्रकार के हवन का आयोजन किया जाएगा। ताकि आस पास के पर्यावरण की शुद्धि होती रहे और लोगों को मानसिक लाभ भी प्राप्त हो सके। उन्होंने बतौर मुख्यातिथि आए कमल गौतम एवं अन्य हिंदू जागरण के प्रतिनिधियों का स्वागत किया। वहीं नीरज कुमार ने कुठेड़ा गोशाला द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
उन्होंने बताया कि अपनी कार्यकारिणी की मेहनत से कुठेड़ा गोशाला सुचारू रूप से चल जा रही है। जहां पर इस समय 32 पशुधन है। जिसमें घायल गोवंश को रखने के लिए विशेष शैड तैयार किया जा रहा है। कमल गौतम ने सरकार और प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी गोशालाओं को मुफ्त बिजली, पानी की सुविधा प्रदान की जाए। ताकि बिना आय से चल रही गोशालाएं समाजसेवी लोगों पर बोझ न बन जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज हिंदू समाज अपने आने वाली पीढ़ियों को सनातन के संस्कार नहीं दे पाएगा तो यह हिंदुत्व के लिए लड़ने वाली अंतिम पीढ़ी होगी। उन्होंने समस्त हिन्दू समाज से अपना जन्मदिवस गोशाला में मनाने का आग्रह भी किया। इस मौके पर कुठेड़ा व्यापार मंडल प्रधान राकेश सोनी, सुभाष, ज्योति धीमान, अशोक, ओंकार कतना, प्रेम वर्मा, राकेश शर्मा, राजेश, देश राज, प्रणव, नवीन रत्न, राजेश सोनी, अनिल ठाकुर, राजेश आदि मौजूद रहे।