फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Hand pump uprooted for road, not installed even after a year

Bilaspur News: महंगाई भत्ते की 16 प्रतिशत किस्त शीघ्र जारी करें

Tue, 07 Oct 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hand pump uprooted for road, not installed even after a year
पेंशनर वेलफेयर एसोशिएशन सदर खंड एवं शहरी इकाई की बैठक में उपस्थित सदस्य व अन्य। स्रोत: जागरूक प
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक में उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड एवं शहरी इकाई की संयुक्त बैठक परिधि गृह में हुई। इसकी अध्यक्षता शहरी इकाई के प्रधान रविंद्र नाथ भट्टा ने की।
बैठक की शुरुआत में दिवंगत पेंशनरों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान कुबेर ठाकुर, रमेश मिन्हास, कर्म सिंह चंदेल, सुशील पुंडीर, संत राम कश्यप, अश्वनी कुमार शर्मा, अश्वनी कुमार चंदेल, चेतराम वर्मा, जेके नड्डा, गोपाल दास शर्मा, रुमा चंदेल, जिला महासचिव एनडी धीमान, जिला प्रधान जगदीश दिनेश सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

बैठक में सरकार से मांग की गई कि 1 जनवरी 2016 से 1 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के वेतन निर्धारण, लीव इनकैशमेंट, महंगाई भत्ते का बकाया तथा लंबित 16 प्रतिशत डीए किस्तें शीघ्र जारी की जाएं। वक्ताओं ने जिले के सभी पेंशनरों से एकजुट रहने का आग्रह किया। साथ ही सुझाव दिया गया कि प्रदेश कार्यकारिणी के बने दो गुटों को न मानते हुए रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसायटी की अध्यक्षता में नई प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव करवाने का आवेदन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सचिव राम प्रकाश वर्मा, श्याम लाल पंवर, राम लाल चंदेल, भगत राम शर्मा, नगिन चंद ठाकुर, सुमन कुमार, बाबू राम गौतम, जमनु दास और बालक राम कटवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed